व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती को तलाश नहीं कर पा रही पुलिस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
डीपीएस चौराहे के पास फैक्ट्री व्यवसायी को हनी ट्रैप में फांसकर पांच लाख रुपए मांगने में शामिल युवती व एक अन्य युवक का चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, रिमाण्ड पर चल रहे दुधाबेरा निवासी मनोहरलाल मेघवाल, चेराई निवासी हजारीराम उर्फ हरीश मेघवाल, सुरपुरा निवासी करनाराम बिश्नोई व बरजासर में खारों की ढाणी निवासी अमीन खां को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पॉर्न साइट पर सम्पर्क करने के बाद व्यवसायी गत १६ जून की शाम डीपीएस चौराहा पहुंचा था, जहां बाइक पर आया एक युवक उसे पाल में अभिषेक नगर स्थित मकान ले गया था, जहां उससे पांच हजार रुपए लेकर युवती से मिलाने के लिए कमरे में भेजा। कुछ देर बाद व्यवसायी बाहर आया तो चार युवकों ने वीडियो व फोटो बना लेने की धमकी देकर पांच लाख रुपए मांगे, लेकिन व्यवसायी के पास रुपए न होने पर मारपीट कर देर रात जैसलमेर बाइपास पर छोड़ दिया गया था। मकान में युवती भी मौजूद थी।
प्रारम्भिक जांच में चौहाबो की एक महिला की भूमिका सामने आई थी, लेकिन अब पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। एक अन्य युवक भी वारदात में शामिल था। उसकी भी तलाश की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A5T8x5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment