पूर्व कुलपति प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह राठौड़ का निधन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो लक्ष्मण सिंह राठौड़ का गुरुवार को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर ट्वीट करके संवेदना व्यक्त की। प्रो राठौड़ विश्वविद्यालय में वर्ष 1999 से 2002 तक कुलपति रहे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उनकी तबीयत बिगडऩे पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां करीब 12 बजे हृदयगति रुकने पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी ख्याति अर्जित की। जेएनवीयू में भी उनके कार्यकाल में कई नवाचार किए गए। लॉकडाउन में जेएनवीयू के दूसरे पूर्व कुलपति का निधन है। इससे पहले पूर्व कुलपति प्रोफेसर नसीम भाटिया का भी निधन लॉक डाउन में ही हुआ था। पूर्व कुलपति के निधन पर जोधपुर के सांसद एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, भाजपा के जिलध्यक्ष देवेंद्र जोशी, पूर्व जेडीए अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया, संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धानदिया ने दु:ख व्यक्त किया है। जोधपुर शिक्षक संघ अध्यक्ष व अखिल राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक प्रो. डीएस खींची ने प्रो. राठौड़ के निधन को अकादमिक जगत की अपूरितक्षति बताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/308DkUQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment