देखिए कैसे हनीट्रेप से की जा रही लॉकडाउन में ब्लैकमेलिंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत डीपीएस चौराहे पर गत दिनों व्यवसायी इंटरनेट पर पॉर्न साइट के मार्फत हनी ट्रैप का शिकार हुए थे। एक आरोपी ने इंटरनेट पर पॉर्न साइट बना रखी थी और उसके माध्यम से शहर में युवती से मिलाने का झांसा देकर अन्य आरोपियों के साथ ठग गिरोह चला रहे थे।

सूत्रों के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी व्यवसायी से हनी ट्रैप के मामले में दुधाबेरा निवासी मनोहरलाल मेघवाल, चेराई निवासी हजारीराम उर्फ हरीश मेघवाल, सुरपुरा निवासी करनाराम बिश्नोई व बरजासर में खारों की ढाणी निवासी अमीन खां रिमाण्ड पर हैं। जांच में सामने आया कि अमीन खां ने पॉर्न साइट बना रखी है। जिसमें उसने जोधपुर में युवती से मिलने का झांसा दे रखा था। साइट में अमीन खां के मोबाइल नम्बर भी दे रखे थे। गत दिनों फैक्ट्री व्यवसायी ने पॉर्न साइट देखी तो उस पर अंकित मोबाइल नम्बर से सम्पर्क किया और युवती के बारे में बात की थी।
आरोपियों ने युवती से मिलाने का झांसा दिया था। गैंग का एक युवक १६ जून की शाम डीपीएस चौराहा पहुंचा था, जहां से वह व्यवसायी को बाइक पर बिठाकर पाल में अभिषेक नगर स्थित मकान पर ले गया था। जो अमीन खां ने किराए पर ले रखा है। वहां व्यवसायी को कमरे में भेज दिया था, जहां आई एक युवती के साथ वीडियो बनाया और डरा-धमकाकर पांच लाख रुपए मांगे गए थे। रुपए न होने पर उसे छोड़ दिया गया था।

दो अन्य व्यक्तियों से ऐंठ चुके हजारों रुपए
व्यवसायी की तरफ से एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि अमीन खां व गैंग ने लॉक डाउन में दो व्यक्तियों को हनी ट्रैप में फंसा हजारों रुपए एेंठे थे। बदनामी के डर से दोनों पीडि़त पुलिस के पास नहीं पहुंचे।

लेडी डॉन के बंगले में आग लगाने में शामिल था आरोपी
आधुनिक तरीके से मादक पदार्थ तस्करी करने की आरोपी लेडी डॉन सुमता बिश्नोई के पाश्र्वनाथ सिटी स्थित बंगले को गत वर्ष आग लगा दी गई थी। इसमें हरीश मेघवाल भी शामिल था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। वह जमानत पर जेल से बाहर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zXVb6u
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment