जोधपुर।
कोरोना महामारी संक्रमण काल में पूरे देश में लॉकडाउन के बाद स्वयंसेवी संस्थाएं गरीबों और जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री व राशन के किट वितरित करने के लिए आगे आइ। इनमें पक्षी धान सेवा समिति लॉकडाउन के पहले दिन से ही पशु-पक्षियों और वानरों की सेवा में लगी है। समिति की ओर से जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में पशु-पक्षियों के लिए अब तक 1200 से अधिक ज्वार, बाजरा व मक्के के कट्टे का वितरण किया जा चुका है।समिति के अध्यक्ष हुक्मीचंद मेहता ने बताया कि इनके अलावा गायों के चारे के लिए प्रतिदिन 900 पुली हरा चारा तथा वानरों के लिए केले, आलू व ककड़ी का वितरण किया जा रहा है। इन सेवा कार्यो के लिए समिति द्वारा नगर निगम को एक वाहन भी निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। उन्होने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियों के अलावा भामाशाह पप्पूराम डारा, मुकजी विश्नोई, गगन सोनी व मलखान विश्नोई सहित अन्य लोगों का सहयोग मिल रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/300tDrC
0 comments:
Post a Comment