जोधपुर. नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि कोरोना काल के चलते उद्योग जगत को भी काफी नुकसान हुआ है। एेसे में जोधपुर में फिर से उद्योग-धंधे पटरी पर आएं। इसके लिए विस्तार से कार्य किए जाएंगे। राज्यसभा संासद निर्वाचन के बाद पहली बार जोधपुर आगमन पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि कोरोना व लॉकडाउन के चलते पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। इस पैकेज में छोटे से छोटा काम करने वाले को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बेरोजगार तकनीक के जानकारों को भी रोजगार देने का काम किया जाएगा। ताकि देश में उद्योग, कृषि व व्यापार फिर से गति पकड़ सके।
कांगे्रस के एक विधायक के प्रोटोकाल तोड़कर मतदान करने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा जनहित का ध्यान नहीं रखा। भाजपा जनहित का ख्याल रखती है। जलसंकट की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के साथ मिलकर कार्य करेंगे। जोधपुर सहित मारवाड़ को जलसंकट से मुक्ति दिलाने के लिए नर्मदा, राजस्थान केनाल व माही का पानी मारवाड़ क्षेत्र को मिले इसके लिए प्रयास करेंगे।
राज्यसभा सांसद को पहनाया भाजपा का मास्क
सर्किट हाउस में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। किसी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तो किसी ने राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की लेकिन एक पदाधिकारी द्वारा राज्यसभा सांसद को भाजपा का स्टीकर लगा मास्क पहनाना चर्चा का विषय रहा।
भाजपा ने किया नवनिर्वाचित सांसद गहलोत का स्वागत
जोधपुर. जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में पार्टीजनों ने गहलोत को पुष्पगुच्छ भेंट किए। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया के अनुसार स्वागत समारोह में जिला, मण्डल, मोर्चा पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के अलावा सामाजिक संस्थाओं एवं उद्योगपतियों ने भी गहलोत को माल्यार्पण कर निर्वाचन की बधाई दी। पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई, नारायण पंचारिया, डा. महेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, कैलाश भंसाली, पूनाराम चौधरी, प्रसन्नचंद मेहता, नरपतसिंह राठौड़, घनश्याम डागा, नरेन्द्र कच्छवाह, जगतनारायण जोशी, जोगाराम पटेल, राजेन्द्र बोराणा समेत कई नेता इस मौके मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/318L7Tf
0 comments:
Post a Comment