विकास चौधरी/जोधपुर. सदर कोतवाली थानान्तर्गत गुलाब सागर बच्चा की गली में नहर के पास शुक्रवार सुबह एक महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला। कोविड-19 जांच के लिए नमूने लेकर शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। नया तालाब निवासी प्रवीण (52) पत्नी शफी मोहम्मद का शव सुबह गुलाब सागर नहर के पास मिला। महिला की मृत्यु का कारण पता नहीं लग पाया। शव से कुछ ही दूरी पर बिजली के तार पड़े हैं। जिनसे करंट की आशंका जताई गई, लेकिन महिला के शरीर पर करंट का कोई निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता लग पाएगा। उप निरीक्षक राधेश्याम का कहना है कि महिला गुरुवार शाम सात बजे घर से निकली थी। उसके एक पुत्र व आठ पुत्रियां हैं। चार पुत्रियों की शादी हो रखी है। वह कई समय से बीमार बताई जाती थी।
दूसरी मंजिल की बालकनी गिरी, दो घायल
जोधपुर. उदयमंदिर थानान्तर्गत उम्मेद राजकीय स्टेडियम चौकी के सामने एक इमारत की दो मंजिल की बालकनी शुक्रवार सुबह अचानक भर-भराकर गिर गई। नीचे से निकल रहे दो व्यक्ति मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। थानाधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार चौकी के सामने दो मंजिला इमारत है। सुबह भूतल व प्रथम मंजिल की पूरी बालकनी अचानक एक साथ नीचे गिर गई। धमाके की आवाज से एकबारगी खौफ व्याप्त हो गया। मलबा गिरने से धुआं ही धुआं हो गया। बालकनी गिरने के दौरान वहां से निकल रहे कागा रोड निवासी राजूराम (50) पुत्र अर्जुनराम भील व बम्बा मोहल्ला निवासी इकरामुद्दीन (41) पुत्र हाजी भाई घायल हो गए। दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जाती है। बालकनी गिरने का कारण पता नहीं चल पाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UejOm8
0 comments:
Post a Comment