जोधपुर में दो दिन में देह व्यापार में लिप्त नौ महिलाएं गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
उदयमंदिर थाना पुलिस ने रविवार को जीवन विहार कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो युवतियों को गिरफ्तार किया। दोनों युवतियों से देह व्यापार करवाने वाले एक युवक को भी पकड़ा गया है। महामंदिर थाना पुलिस ने शनिवार को धर्मनारायण का हत्था स्थित टॉवर के फ्लैट से सात महिलाओं व दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव के अनुसार उम्मेद क्लब के पास जीवन विहार कॉलोनी में व्हाइट हाउस नामक गेस्ट हाउस में वेबसाइट के जरिए देह व्यापार की सूचना पर फर्जी ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस भेजा गया। उसका इशारा मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त देरावरसिंह ने गेस्ट हाउस में दबिश दी। वहां कमरों में संदिग्ध हालात में मिली मूलत: मुम्बई हाल दिल्ली की दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को देख पाली जिले में रास थानान्तर्गत बुलुपूरा निवासी चन्द्रसिंह पुत्र रामसिंह दीवार फांदकर भाग गया। जिसे बाद में दस्तायाब किया गया।

दिल्ली और फिर जयपुर से आई थी जोधपुर
थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि युवतियों को बुलुपूरा निवासी चन्द्रसिंह का रिश्तेदार श्रवणसिंह उर्फ रॉकी ने जयपुर बुलाया था। जो जयपुर ही रहता है। जयपुर से उसने दोनों युवतियों को चन्द्रसिंह के साथ कार में शनिवार को जोधपुर भेजा था। दोनों युवकों ने देह व्यापार के लिए गेस्ट हाउस में कमरे किराए पर ले रखे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BJ6a4a
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment