स्कैनिंग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की मॉनिटरिंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. वेस्ट जोन के बड़े मॉल में शुमार सरस्वती नगर स्थित एक मॉल में भी कोरोना से बचाव के लिए अधिकारी खुद व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते नजर आए। यहां पर ग्राहकों को प्रवेश से पूर्व सुरक्षाकर्मी स्कैनिंग करने व ऑटोमैटिक मशीन से हैंड सैनिटाइजर करने के बाद ही जाने दे रहे थे। वहीं मॉल के अंदर खरीदारी के समय में भी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मॉल के कर्मचारी व्यवस्थाएं बनाते नजर आए। मॉल की दीवारों पर कोरोना से बचाव के लिए जगह-जगह पर जागरूकता स्लोगन भी नजर आए। मॉल के व्यवस्थापक श्रवणसिंह, अमित व्यास ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है। मॉल के प्रथम तल से अन्य तल पर जाने के लिए लिफ्ट में भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए हैं। खरीदी करने आए ग्राहक धर्मवीरसिंह जंजीला, एडवोकेट प्रतापसिंह ने बताया कि कई माह बाद यहां आए हैं कोरोना से बचाव के लिए इस तरह की व्यवस्थाएं होना जरूरी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f0RFXD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment