डॉक्टर दम्पति के इस आइडिया ने मचा दिया धमाल... आप भी पढ़े कैसे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर के एक डॉक्टर दम्पति का एक क्रिएटिव स्टार्टअप आइडिया काफी वायरल हो रहा है। लॉकडाउन से कुछ समय पहले शुरू किए गए इस कैम्पेन को लॉकडाउन के दौरान काफी प्रशंसा मिली है। जैसे शादी-सगाई में प्री-वेडिंग शूट होता है वैसे ही नन्हें-मुन्हें बच्चों का इनोवेटिव फोटो शूट काफी पसंद किया जा रहा है। पेशे से डेंटिस्ट हिमांशु व गर्विता गुप्ता ने इस क्रिएटिव आइडिया को प्लेटफार्म दिया।

उन्होंने छोटे बच्चों के फोटो शूट के लिए कई 100 से ज्यादा थीम डिजाइन किए। लॉकडाउन इन डिजाइन के फोटो शूट काफी वायरल हुए। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की। शौक के रूप में शुरू हुआ यह सफर एक स्टार्टअप का रूप ले चुका है। अब शहर के कई अभिभावक इस इनोवेटिव आइडिया के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। बड़ों के फोटोशूट से आया आइडिया हिमांशु व गर्विता बताते हैं कि पिछले कुछ साल में प्री-वेडिंग का चलन बढ़ा तो बच्चों के लिए कुछ अलग करने का सोचा। लॉकडाउन में नई तरह की डिजाइन की तो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का एक कॉन्सेप्ट जयपुर में है, जोधपुर में यह पहली बार किया गया है। लोग ऐसे स्टूडियो की विजिट कर रहे हैं और काफी पसंद भी कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2URcY6r
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment