जोधपुर. शहर के कलाल कॅालोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व मदेरणा कॅालोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना जांच शिविर में चल रहे सैम्पलिंग कार्य का शनिवार को जिला कलक्टर प्रकाश पुरोहित ने निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने कलाल कॅालोनी के शिविर में डॉ तरूण से बातचीत करते हुए लगातार सैम्पलिंग से केस निकालते रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि लोग जागरूक है या नहीं। स्वयं जांच करवाने आ रहे या नहीं। इसके साथ ही जिला कलक्टर ने कलाल कॅालोनी गली संख्या 3 का भी अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने मदेरणा कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे सैम्पलिंग कार्य का भी जायजा लिया।
मदेरणा कॅालोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सैम्पलिंग कार्य देखा
जिला कलक्टर ने मदेरणा कॅालोनी जाकर वहंा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहे कोरोना जांच शिविर में सैम्पल कार्य को भी देखा। इस दौरान उन्होंने डॉ प्रेमसिंह शेखावत बातचीत की। डॉ शेखावत ने बताया कि सेक्टर में तीन बार सर्वे हो गया है । अब तक 7 हजार सैम्पल लिए गए। जिसमें 28 पॅाजिटिव पाए गए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा साथ थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30GsZjw
0 comments:
Post a Comment