जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक हर रोज नई जगहों से संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। प्रशासन के सभी तरह के प्रयास विफल साबित हो रहे है। कोरोना चेन रोकने के प्रयास भी विफल साबित हो रहे है। वहीं जोधपुर में गुरुवार दोपहर की रिपोर्ट में 3 और मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 1641 पर पहुंच गया है। इन सभी संक्रमितों की जिला प्रशासन ने चेन खोजनी शुरू कर दी है।
नए संक्रमितों में 18 वर्षीय पुरुष सुखानंद बगेची से सामने आया है। 41 वर्षीय पुरुष केके कॉलोनी से सामने आया है। वहीं एक 76 वर्षीय वृद्ध सिवांची गेट से सामने आया है। वहीं सुखानंद बगेची क्षेत्र से ये दूसरा मामला है। इससे पहले यहां एक डिस्कॉमकर्मी संक्रमित मिला था। संक्रमित डिस्कॉमकर्मी ने रिपोर्ट आने से थोड़ा पहले एक सैलून संचालक से बाल भी कटवाए थे। उसी दुकान से पांच-छह जनों ने बाल कटवाए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cD78fe
0 comments:
Post a Comment