आज से सात बसें और दौड़ी रूट पर, यात्रियों को मिली सुविधा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. यात्रियों को बसों के लिए इन्तजार न करना पड़े इसलिए जोधपुर डिपो सोमवार से जयपुर, कोटा, उदयपुर आदि रूटों पर सात गाडिय़ा और चलाई गई। जिससे यात्रियों को सुविधा मिली। उन्हें बसों के लिए इन्तजार नहीं करना पड़ा। डिपो के मुख्य प्रबंधक बीआर बेड़ा ने बताया कि वर्तमान में डिपो की 12 गाडिय़ा 24 शेड्यूल में रूट पर दौड़ रही है। सोमवार से सात गाडिय़ा रूट पर और चलाई गई। जरुरत पड़ी तो यात्रियों की डिमांड के अनुसार बसों का संचालन बढ़ा देंगे।

इन रूटों पर चलाई सात बसें
जोधपुर से सुबह 5:05 बजे बस जयपुर के लिए,कोटा के लिए सुबह 8:30 बजे, उदयपुर के लिए सुबह 6 बजे, ओसियां के लिए शाम 6 बजे, भोपालगढ़ के लिए शाम 7 बजे, सेनणी के लिए शाम चार बजे, शेरगढ़ के लिए दोपहर 3:45 बजे बसें रवाना की गई। इसके साथ ही जयपुर से सुबह 10:15 पर जोधपुर के लिए बस रवाना होगी। कोटा से सुबह 6 बजे, उदयपुर से दोपहर 1:30 बजे, ओसिया से सुबह 8 बजे, भोपालगढ़ से सुबह 9 बजे, सेणनी से सुबह 7 बजे व शेरगढ़ से सुबह 7:30 बजे बस जोधपुर के लिए रवाना होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V2Y0uc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment