दर्शकों से दुगना स्टाफ पहुंच रहा जोधपुर माचिया पार्क में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल माचिया जैविक उद्यान में पिछले 11 दिनों के दौरान कुल 146 दर्शक टाइगर, लॉयन, पैंथर सहित विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों का संसार देखने के लिए पहुंचे। जबकि दर्शकों से दुगुनी संख्या वन कर्मचारियों की है। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण मामलों के कारण दर्शकों को सैनिटाइज, थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क पहनने की हिदायत और कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही उद्यान में प्रवेश दिया जा रहा है। उपवन संरक्षक वन्यजीव महेश चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिंदम तोमर ने राज्य सरकार से प्राप्त अनुमति के अनुरूप राज्य के सभी बायोलॉजिकल पार्क,अभयारण्य राष्ट्रीय उद्यान, सफ ारी और वन्य जीव संरक्षित क्षेत्रों को पर्यटन के लिए एक जून 2020 से खोलने की अनुमति प्रदान की है। इस आदेश के साथ पर्यटन एवं वन्य जीव सुरक्षा के संबंध में भारत सरकार, राजस्थान सरकार तथा केंद्रीय चिडयि़ाघर प्राधिकरण आदि की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पूर्ण पालना सुनिश्चित की गई है।

सर्वाधिक राजस्व देने वाला उद्यान दर्शकों को तरसा
सरकार को सर्वाधिक राजस्व देने वाले पर्यटक स्थल माचिया जैविक उद्यान ग्रीष्मकाल अवकाश के बावजूद दर्शकों को तरस रहा है। उद्यान में वर्ष 2016 से मार्च 2020 तक 15 लाख 25 हजार पर्यटक पहुंचने से सरकार को कुल सवा चार करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। राज्य के सभी बायोलॉजिकल पार्क, अभयारण्य राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव संरक्षित क्षेत्रों में पर्यटकों का प्रवेश 18 मार्च 2020 से वर्जित किया गया था। करीब 82 दिनों के बाद शुरू हुए जैविक उद्यान में 1 से 11 जून के दौरान प्रतिदिन औसतन 15 से भी कम दर्शक ही पहुंचे है। उद्यान में भी पिछले 11 दिनों में केवल 146 लोग ही पहुंचे जिनमें भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को सर्वाधिक 68 दर्शक पार्क में पहुंचे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MQkz0z
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment