आसमान से बरसी आग, झुलस गए लोग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। आसमान से बरस रहे अंगारों ने लोगों को झुलसा दिया। रौद्र रूप दिखा रहे सूर्यदेव ने ऐसी आंखे तरेरी की दोपहर को एक मिनट भी धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। भट्टी की तरह तपी सड़कों पर जैसे अघोषित कर्फ्यू लग गया। इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए।

सूर्यनगरी ही नहीं, जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया। सीमावर्ती जिलों में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा मापा गया। रेत के धोरे भट्टी की मानिंद तप उठे। रही सही कसर लू के थपेड़ों ने पूरी कर दी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी व लू के प्रकोप का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

चढ़ते सूरज की गर्मी

आमतौर पर गर्मी का प्रकोप दोपहर को ही ज्यादा होता है, लेकिन सोमवार को तो सूरज निकलने के साथ ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। हवा थमी होने के कारण छाया में भी राहत नहीं मिल पा रही थी।

पारे ने दिखाए तेवर

भीषण गर्मी में तापमान ने भी सोमवार को जोरदार तेवर दिखाए। हर जगह अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आया। जोधपुर में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान भी 30.2 डि.से. रहने से रात को भी लोग पसीने से तरबतर होते रहे। बाड़मेर में 45.3 डिग्री तापमान में लोग झुलसते रहे तो जैसलमेर में पारा 44.8 डिग्री के साथ अंगारे बरसाता रहा। बीकानेर 46.2 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म स्थान साबित हुआ।

उबला टंकियों का पानी
भीषण गर्मी के कारण घर व इमारतों की छतों पर रखी पानी की टंकियों का पानी भी उबल गया। नहाने व घर के काम में टंकियों से आ रहे उबलते पानी ने गृहणियों की परेशानी बढ़ा दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fjiyq6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment