हमारे लिए जान जोखिम में डालने वाले वॉरियर्स को सम्मान से नवाजा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान में झालामंड चौराहा स्थित होटल न्यू पारस इन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ के निर्देश पर समाजसेवी उगम राज प्रजापति के नेतृत्व में कोरोना वॉरियस का सम्मान किया गया। लॉकडाउन के दौरान मुक पशुओं की सेवा करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने, राशन सामग्री वितरण, पुलिस प्रशासन, समाचार पत्र वितरक करने वालों का बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान की ओर से दुपट्टा पहनाकर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पूर्व पार्षद परसराम प्रजापति, संगरिया पूर्व उपसरपंच जवाहर सिंह राजपुरोहित, कुड़ी थाना एसआई साहबसिंह, सफाई सहायक प्रभारी नरेंद्रसिंह जावा, बीएलओ बाबूराम बेनीवाल, प्रकाश चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, नारायण दास, पुलिसकर्मी कानाराम पालीवाल, कांस्टेबल सुमित्रा विश्नोई, आनंदसिंह शेखावत, समाचार पत्र वितरक राजू दास वैष्णव, अनिल बठानिया, मगलाराम चौधरी, प्रेमाराम प्रजापत, राजू दास, विजय गुर्जर सहित कईयों को युवा समाजसेवी उगमराज प्रजापति एवं संतोष कुमार प्रजापत के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।

कोरोना वॉरियस बन कर रहे ड्यूटी
जोधपुर. शहर के प्रताप नगर निवासी रेडियोग्राफर घनश्याम चौहान व कमर हुसैन चिश्ती पिछले करीब दो माह से अधिक समय से कोरोना वॉरिसर बन ड्यूटी कर रहे है। घनश्याम पावटा जिला चिकित्सालय व कमर हुसैन चिश्ती महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत है। वे परिवार से दूर रहकर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की सेवा में पिछले करीब दो माह से कोविड-19 ओपीडी व कोविड वार्ड महात्मा गांधी चिकित्सालय में ड्यूटी दे रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30CCNLq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment