मेडिसिन प्लांट्स के साथ कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
विश्व पर्यावरण दिवस उड़ान फाउंडेशन व भारतीय राष्ट्रीय युवा परिषद की ओर से अनूठे तरीके से कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया। पुलिस महकमे में काम करने वाले अधिकारियों और जवानों को मेडिसिन प्लांट्स का तोहफा देकर उन्हें धन्यवाद दिया गया। साथ ही इन पौधों के जरिये इम्युनिटी बूस्ट करने का संदेश भी दिया गया।

अध्यक्ष वरूण धनाडिया ने बताया कि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कालूराम रावत, डीसीपी ईस्ट धर्मेन्द्रसिंह यादव, उदय मंदिर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, शास्त्री नगर थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित, प्रतापनगर थानाधिकारी अमित सिहाग, देवनगर थानाधिकारी सोमकरण, बासनी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों को ये प्लांट्स और सर्टिफिकेट दिए गए। तुलसी, गिलोय व अश्वगंधा जैसे प्लांट्स इन पुलिस अधिकारियों को वितरित किए गए। टीम के सदस्य राजेंद्र कुमावत, कुणाल, दुश्यन्त व्यास मौजूद थे। साथ ही शहरवासियों को संदेश दिया गया कि ऐसे प्लांट्स को घर में लगाकर ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।
इन्होंने भी किया योद्धाओं का सम्मान

लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान की ओर से उदयमंदिर पुलिस थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा व सभी पुलिसकर्मी व चिकित्साकर्मी कोरोना योद्धाओं को औषधीय पौधे तुलसी, गिलोय, आंवला, निम्बू, एलोविरा के पौधे वितरित किए गए। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ व सचिव रवि तिवाड़ी सहित सुनील सियाग, डॉ रामकिशोर बिश्नोई, मनीष बागड़ी मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dD3MKq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment