उमस ने किया जोधपुरवासियों को हलकान, फिर से होगी तापमान में बढ़ोतरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. चक्रवात निसर्ग का असर लगभग खत्म हो गया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी बादल-बरसात का दौर बना हुआ था। जोधपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही से दिनभर उमस बनी रही। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थान पर ही धूल भरी हवा के साथ छींटे गिर सकते हैं। अधिकांश जगह उमस के कारण तेज गर्मी रहेगी।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमां में बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकली हुई थी। हवा में नमी अधिक होने से उमस व्याप्त को गई। दिन चढऩे के साथ शहरवासी उमस से हलकान होना शुरू हो गए। दोपहर में पारा 38 डिग्री रहा लेकिन उमस भी तपिश ने लोगों को बेहाल किए रखा। शाम ढलने के बाद भी उमस पीछा नहीं छोड़ रही थी। दो तीन दिन उमस भी गर्मी रहेगी।

सोमवार से पारा फिर से चालीस डिग्री को पार कर जाएगा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 23.5 व अधिकतम 38.9 और बाड़मेर में रात का पारा 25.6 व दिन का 38.2 डिग्री मापा गया। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में तापमान चालीस डिग्री से नीचे था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dzXJGp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment