लकड़ी के हैण्डीक्राफ्ट सामान बनाने की फैक्ट्री में लगी आग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सांगरिया रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई । फैक्ट्री परिसर में बना हॉल जर्जर हो गया और लकड़ी के हैण्डीक्राफ्ट सामान जल गए । तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया।

अग्निशमन सूत्रों के अनुसार सांगरिया रीको औद्योगिक क्षेत्र में लकड़ी के हैण्डीक्राफ्ट सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में सुबह आग लग गई। संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने वहां रखे सामान को चपेट में ले लिया । देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में लपटें फैल गईं। लकड़ी का तैयार व कच्चा माल धूं-धूं कर जलने लगा । फैक्ट्री कर्मचारियों व आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भीषण हो गईं । बोरानाडा रीको व बासनी स्थित अग्निशमन केन्द्र की तीन दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया । आग से फैक्ट्री परिसर का हॉल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V430P5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment