दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को बरसे मेघ, 9.4 मिमी पानी बरसा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. दिनभर भीषण गर्मी से तपाने के बाद शाम को जोधपुर सहित संभाग के कई हिस्सों में बादलों की गर्जना के साथ मेघ बरसे। दस मिनट तक तेज हवाओं के साथ बौछारें गिरी। इसके बाद रुक-रुक कर एक घंटा तक बरसात होती रही। झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। शहर में कई जगह सडक़ों पर पानी बहने लग गया। शाम 5.30 बजे तक शहर में 9.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जोधपुर के अलावा बाड़मेर, जैसलमेर, पाली और सिरोही के कई इलाकों में बरसात के समाचार हैं। श्रीगंगानगर में 14.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल-बरसात का मौसम बना हुआ है हालांकि उमस भरी तपिश भी बनी रहेगी।

सूर्यनगरी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्र्रता 61 प्रतिशत रही। हवा मंद होने से सुबह से ही उमस व्याप्त हो गई। तीक्ष्ण धूप निकलने के बाद उमस के कारण शहरवासियों की हालत खस्ता हो गई। लोग पसीना-पसीना होने लग गए। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों को घायल सा कर दिया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचा। भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी हलकान नजर आए। अपराह्न 3.30 बजे मौसम पलटना शुरू हुआ। शहर के आसमान पर उमड़-घुमड़ कर आई काली घटाओं ने बरसना शुरू किया। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घण्टे हवा के रफ्तार के साथ बादल बरस रहे थे। तेज बौछारों से सडक़ों पर पानी बहने लगा। एयरफोर्स क्षेत्र सहित कुछ निचले इलाकों में बाळे बह गए। पंद्रह मिनट तक तेज बारिश के बाद रिमझिम बरसात का दौर चला। देर शाम फिर से उमस ने परेशानी पैदा कर दी। जिले के लोहावट, ओसियां, फलोदी के आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून का दौर बना रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cYuWdv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment