जेएनवीयू की परीक्षाएं 9 जुलाई से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर और स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 9 जुलाई से शुरू होगी। स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी। एक जुलाई से विवि की शेष बची प्रायोगिक परीक्षाएं और सेमेस्टर परीक्षाएं करवाई जाएगी। लॉक डाउन के कारण पीएचडी छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं करने अथवा पीएचडी जमा कराने में देरी होने से 6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया है।

विश्वविद्यालय की गुरुवार को हुई परीक्षा संबंधी बैठक में परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया। सोशियल डिसटेंसिंग के कारण वर्तमान में परीक्षा केंद्रों की संख्या 84 से बढ़ाकर दुगुनी तक की जा सकती है। निजी महाविद्यालयों में स्वयं के परीक्षा केंद्र बनाए जा सकेंगे। जिन महाविद्यालय में 150 से कम छात्र है वहां परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे।

निजी महाविद्यालय देंगे अंडरटेकिंग
स्व महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन सभी महाविद्यालयों से नकल की रोकथाम की स्टांप पेपर पर अंडरटेकिंग मिलेगा। नकल होने पर ऐसे महाविद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। विवि प्रश्न पत्र के नोडल केंद्रों की संख्या बढ़ाएगा। जिस दिन परीक्षा होगी, संबंधित महाविद्यालय को उसी दिन नोडल केंद्र पर प्रश्नपत्र मिलेंगे।

3 की जगह अब 2 पारी

परीक्षाएं दो पारी में होगी। पहली पारी 8 से 11 और दूसरी दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी। सबसे पहले विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं करवाई जाएगी। छात्र अधिक होने के कारण कला संकाय की परीक्षा दोपहर की पारी में होगी। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।

45 दिन में कर देंगे परीक्षा कार्यक्रम पूरा
परीक्षाएं 9 जुलाई से शुरू हो रही है। विवि प्रशासन करीब 45 दिन में परीक्षा कार्यक्रम पूरा कर देगा। परीक्षक अभ्यर्थियों के अंक ओएमआर सीट में भेजेगा जिससे तेजी से परिणाम निकालने में सुविधा रहेगी।

प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी, कुलपति, जेएनवीयू जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gYhiKq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment