जोधपुर. वाजिब दाम पर शहरवासियों के सपनों का आशियान उपलब्ध करवाने के लिए हाउसिंग बोर्ड की ओर से कुड़ी भगतासनी, विवेक विहार आदि क्षेत्रों में फ्लेट बनाए। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि बनने के बाद भी 3900 फ्लेट के लिए हाउसिंग बोर्ड को खरीदार नहीं मिल रहे है। ऐसे में पड़े-पड़े ही यह फ्लेट क्षतिग्रस्त हो रहे है। जो निर्माण कार्य में गुणवत्ता की ओर इशारा कर रहे है।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठ रहा सवाल
कुड़ी भगतासनी के विवेक विहार में बने फ्लेट पड़े-पड़े क्षतिग्रस्त हो रहे है। किसी में इलेक्ट्रिक बोर्ड टूटा हुआ है तो किसी का दरवाजा तो किसी की दीवारों में अभी से दरारें आना शुरू हो गई है। जो इनके निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। विवेक विहार में बने फ्लेट में से अभी तक 190 फ्लेट ही हाउसिंग बोर्ड बेच सका है यहां अभी भी 1300 से अधिक फ्लेट खाली पड़े है।
3900 फ्लेट को नहीं मिले खरीदार, बडली क्षेत्र में बना रहे मकान
3900 फ्लेट बनने के बाद भी हाउसिंग बोर्ड उन्हें नहीं बेच सका है। ग्राहकों को रिझाने के लिए अब सोमवार से बुधवार शाम चार बजे तक ई-ऑक्शन कर रहे है तथा फ्लेट की रेट भी 25 प्रतिशत कम की है। जिससे की इन्हें बेचा जा सके। इसके साथ ही बडली रोड पर अब हाउसिंग बोर्ड मकान बना कर बेचने के कार्य में जुटा है। इसको लेकर 30 जून तक आवेदन मांगे है। -
फ्लेट बेचने के प्रयास में जुटे हैं
ई-ऑक्शन कर रहे है। फ्लेट की रेट भी 25 प्रतिशत कम की है। जिससे की फ्लेट बिके। जो फ्लेट क्षतिग्रस्त हुए है उनकी भी दशा सुधारेंगे। बडली क्षेत्र में तो मकान बना रहे है। उसके लिए भी 30 जून तक आवेदन मांगे है।
- किशनसिंह चौधरी उप आवासन आयुक्त, हाउसिंग बोर्ड जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hT2VHW
0 comments:
Post a Comment