कोरोना से जोधपुर में एक और मौत, 37 नए मरीज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

ग्राउंड रिपोर्ट

जोधपुर. शहर में कोरोना रोगियों के आने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट में रविवार को 37 नए संक्रमित मरीज सामने आए और 29 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। एक वृद्ध की मौत हो गई।

कोरोना संक्रमित रावत बिल्डिंग के सामने बागर चौक निवासी किशोर ( 62) की एम्स में मौत हो गई। वृद्ध को प्रशासन ने अन्य बीमारी भी बताई है। जोधपुर में अब तक 2414 मरीज संक्रमित हो चुके है, लेकिन खुशी की बात हैं कि इसमें 2011 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 35 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1934 सैंपल की जांच में 1.91 फीसदी संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 11 महिलाएं और 26 पुरुष शामिल हैं। चैनपुरा बावड़ी में दो साल की बच्ची भी संक्रमित आई हैं। निजी अस्पताल से दो कर्मचारी भी संक्रमित आए हैं, इनमें एक लैब टेक्निशियन और दूसरा नर्सिंग स्टाफ है।

यहां से आए संक्रमित

चौहाबो 9, 3 सेक्टर-2
रातानाडा सुभाष चौक-1

पाल रोड-2
चैनपुरा बावड़ी-3

हनवंत ए गली नं. 4-1
सी 395 बीजेएस, गली नं. 28 -3

राजाराम नगर भदवासिया-1
गहलोलों की गली फतेहपोल-1

सिवांची गेट रघुनाथ पुरा-1
कुम्हारिया कुआ मटकी वाली गली-3

बलदेव नगर मसूरिया-1
रसाला रोड-1

कलाल कॉलोनी-4
कागा कागड़ी-1

नाइयों का चौक सिटी पुलिस-7
घांचियों का बास घोड़ा चौक-1

गुलाबसागर बच्चे की गली-1
जीवनदास का कुआ बागर चौक-1

भदवासिया हॉस्पिटल के पास-2


29 हुए डिस्चार्ज

5 रोगी डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल, 9 एम्स और 15 रोगी होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए है। ये मसूरिया, मोती चौक, पावटा, लाडनूं, दईकड़ा, उदयमंदिर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, कलाल कॉलोनी, आईआईटी कैंपस, लक्षमण नगर, मारवाड़ अपार्टमेंट 14 सेक्टर, मोती कुंड नया तालाब, पाललिंक रोड, फोफलियों की गली जूनी मंडी , महावीर पोल जूनी मंडी सहित इलाकों के रहने वाले हैं।

विधायक विश्नोई ने किया जागरूकता अभियान का आगाज

लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई और लूणी बीसीएमओ डॉ मोहनदान देथा ने रविवार को खेजड़ली और गुडा विश्नोई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर कोरोना जागरूकता अभियान का आगाज किया। विधायक ने निरीक्षण के दौरान कई तरह के दिशा-निर्देश दिए।


कोरोना मीटर

अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-368

पॉजिटिव से नेगेटिव-2012

डिस्चार्ज-2011

कुल मौतें-35



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ym3AtR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment