29 नए कोरोना संक्रमित, 2 की मौत और 45 डिस्चार्ज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना के कहर का जोधपुर से खात्मा नहीं हो रहा है। शहर में गुरुवार को 29 मरीज संक्रमित आ गए। कम उम्र के एक युवक और महिला की कोरोना से मौत हो गई। दूसरी ओर से 45 मरीज कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हो गए। कांग्रेस का एक वरिष्ठ नेता भी कोरोना संक्रमित आया है। इस जानकारी के बाद पूरे शहर के कांग्रेस खेमे में चिंता की लहर दौड़ गई है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की लैब व एम्स ने 5-5 संक्रमित बताए। डीएमआरसी ने कुल 19 संक्रमित बताए हैं।

प्रतापनगर निवासी अबरार अली (32) और महात्मा गांधी स्कूल के पीछे ईदगाह निवासी कमरू निशा (42) की मौत हो गई। अबरार को किडनी बीमारी, पलमोनरी एडिमा व सेप्टिक शॉक भी था। कमरू निशा को ह्रदय रोग बीमारी थी। जोधपुर में अब तक 33 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 2283 मरीज संक्रमित सामने आ चुके हैं। 1862 सैंपल जांच में 1.55 फीसदी रोगी संक्रमित मिले। इनमें 12 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं।
एम्स नर्सिंगकर्मी व बैंककर्मी भी संक्रमित

कांग्रेस के नेता के अलावा बासनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एक कर्मचारी संक्रमित निकला है। वहीं एम्स में दिल्ली से आया एक नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव आया है।
यहां से आए संक्रमित सामने

बासनी द्वितीय फेस-1
कृष्ण लीला नगर-1

कलाल कॉलोनी नागौरी गेट, बी स्कीम-3
शिप हाउस सरगरों की गली-5

उम्मेद हेरिटेज-1
14 सेक्टर चौहाबो-1

गली नं. 9 आर्य समाज पावटा सी रोड-1
गोकुलजी की प्याऊ-1

तिलक नगर-1
कबूतरों का चौक-1

फतेहपोल गहलोतों की गली-1
कुम्हारिया कुआं-1

दर्पण सिनेमा के पीछे-1
ए ब्लॉक 352-1

शास्त्रीनगर-1
घांचियों का बास-1

सोजती गेट रावतों का बास-1
न्यू परिहार मगरा पूंजला-1

गुलाब बाग-1
सोजती गेट-1

धर्मपुरा-1
पाललिंक रोड-1

आरओए बिल्डिंग भगत चौक-1

--------------
45 मरीज डिस्चार्ज भी

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज 23, एम्स 11 और होम आइसोलेशन से 11 मरीज डिस्चार्ज किए गए। डिस्चार्ज किए गए चांदपोल, काली बेरी, प्रतापनगर, शंकर नगर, कलाल कॉलोनी, सूरसागर, चांदी हॉल, लक्ष्मी नगर पावटा,सोढ़ों की ढाणी, पावटा सी रोड, हड्डी मील व तुलसी कॉलोनी के रहवासी हैं।

-------

कोरोना मीटर

अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-377

पॉजिटिव से नेगेटिव-1874
डिस्चार्ज-1873

कुल मौतें-33



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hFBWzo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment