कोरोना संक्रमण: 20 नए संक्रमित, 60 डिस्चार्ज और दो महिलाओं की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

दोनों मृतक महिलाओं की आयु 40 व उससे कम

बोड़ों की घाटी फतेहपोल क्षेत्र में एक घर से मिले 4 संक्रमित, सरदारपुरा बी रोड से 3 संक्रमित आए

जोधपुर. शहर में कोरोना का तांडव जारी है। विभिन्न इलाकों से सोमवार को 20 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। 60 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। दो महिलाओं की एमडीएम अस्पताल और एमजीएच में मौत हो गई। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 781 सैंपल जांच कर 6, एम्स ने 66 सैंपल जांच कर 5 और डीएमआरसी ने 443 सैंपल जांच कर कुल 9 संक्रमित बताए हैं। कुल सैंपल 1290 जांचे गए तो 1.55 फीसदी मरीज संक्रमित निकले।
घंटाघर निवासी ओमशांति (40 ) को मृत अवस्था में एमडीएम अस्पताल लाया गया था। मरणोपरांत सैंपल लेने पर रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वहीं बम्बा मोहल्ला निवासी शाहजाह बेगम (35) को रविवार को महात्मा गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया था। महिला की सोमवार शाम मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण बुखार, कफ व श्वास में तकलीफ सहित अन्य बताया। जबकि दोनों महिलाएं उम्र में ज्यादा बड़ी भी नहीं थी। बोड़ों की घाटी क्षेत्र में एक घर से चार कोरोना संक्रमित मिले। जबकि इससे पहले एक और बालक इसी घर से संक्रमित आया था। सरदारपुरा बी रोड से 3 संक्रमित सामने आए हैं।

---------
बोड़ों की घाटी क्षेत्र में स्प्रे कराया

सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी महासंघ के नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बोड़ों की घाटी क्षेत्र में बढ़ रही संक्रमितों की संख्या के मद्देनजर चीफ फायर ऑफिसर संजय शर्मा को आग्रह कर फायर ब्रिगेड वाहनों से क्षेत्र में स्प्रे कराया। इस मौके पर शर्मा व उनके साथ क्षेत्र के समाजसेवी राजेश्वर दरबार जोशी सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद थे।
-------------

--------

यहां से आए संक्रमित

कृष्णा नगर-1

बोड़ों की घाटी फतेहपोल-4
एच 111 पाŸवनाथ सिटी-1

फोफलियों की गली जूनी मंडी-2
राजीव कॉलोनी 80 फिट रोड-1

मदनसिंह आर्यंन नगर बासनी प्रथम फेज-1
डी सेक्टर सरस्वती नगर-1

मानसरोवर-1
सरदारपुरा-1

महावीर पोल-1
बी रोड सरदारपुरा-3

बम्बा मोहल्ला बड़ी मस्जिद-1
हथवंत जसराणा -1

घंटाघर-1
-----

कोरोना मीटर

अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-453
पॉजिटिव से नेगेटिव-1718

डिस्चार्ज-1717
कुल मौतें-31



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d6ijNo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment