जोधपुर.
अनलॉक 1.0 में अब सब ओर चर्चा यह है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। हर क्षेत्र से पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। पूरे देश में पॉजिटिविटी दर यानि प्रति 100 सैम्पल में से संक्रमित आने वालों की संख्या का औसत भी बढ़ा है। लेकिन फिलहाल यह औसत स्थिर है। हालांकि कुछ नए हॉट स्पॉट सामने आए व नए क्षेत्रों में भी संक्रमण फैला है।
संक्रमितों की संख्या
- लॉकडाउन 4.0 तक राष्ट्रीय औसत 5.1 प्रतिशत था। अब अनलॉक 1.0 में यह 7.29 प्रतिशत है।
- राजस्थान में यह दर अनलॉक 1.0 में घटी है। पहले 2.2 प्रतिशत थी तो अब 2 प्रतिशत है।
- जोधपुर में यह दर समान है। पहले भी 1.9 प्रतिशत थी और अब पिछले 10-12 दिन में भी 1.9 प्रतिशत है।
---------
अनलॉक में जहां सबसे ज्यादा बढ़ा संक्रमण
शहर -------- लॉकडाउन 4.0 तक दर -------- अनलॉक 1.0 में दर
दिल्ली ------ 9.3 प्रतिशत ------------------ 25.3 प्रतिशत
महाराष्ट्र ------ 14.6 प्रतिशत -------------- 20.3 प्रतिशत
तमिलनाडु ---- 4.5 प्रतिशत --------------- 10 प्रतिशत
हरियाणा ------- 1.8 प्रतिशत -------------- 8.6 प्रतिशत
गुजरात -------- 7.9 प्रतिशत ------------- 8.6 प्रतिशत
बिहार -------- 5 प्रतिशत --------------- 5.7 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल --- 2.7 प्रतिशत --------- 4.1 प्रतिशत
मध्यप्रदेश ----- 4.8 प्रतिशत ----------- 3.3 प्रतिशत
राजस्थान ------- 2.2 प्रतिशत ------------ 2 प्रतिशत
जोधपुर -------- 1.9 प्रतिशत ----------- 1.9 प्रतिशत
------------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dXUjNO
0 comments:
Post a Comment