जोधपुर. शहर में कोरोना के शुक्रवार को 38 नए मामले सामने आए। 60 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं प्रशासन ने गत 13 जून को एम्स में दिवंगत हुए प्रतापनगर मजदूर कॉलोनी निवासी वृद्ध 64 वर्षीय मोहम्मद उमर की मौत का उल्लेख शुक्रवार की रिपोर्ट में किया। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि इस संबंध में उनके पास किसी से जानकारी आई थी कि एक और मौत का उल्लेख रिपोर्ट में नहीं हो रहा है। उसके बाद प्रशासन के डेथ मैनेजमेंट कमेटी से बातचीत की तो वृद्ध के मरने की बात सही निकली। वहीं इस मामले में एम्स अधीक्षक डॉ. अरविंद सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट बताई गई थी। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि मौत छिपा रहे है या फिर आंकड़ों में गलतियां हो रही हैं। संक्रमित मृतक डायबिटीज व हाइपर टेंशन का रोगी भी था। कुल 1988 सैंपल जांच में 1.97 प्रतिशत संक्रमित मिले। 12 महिलाएं और 26 पुरुष संक्रमित हैं। जारी सूची में कई रोगी तो एक ही परिवार से हैं। कागा-कागड़ी में 5 व 2 वर्ष के बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। जोधपुर में अब तक 2321 मरीज संक्रमित आ चुके हैं और 34 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।
यहां से आए संक्रमित
47 ए दसवीं रोड सरदारपुरा-2
सेक्टर 7 चौहाबो-1
बीजेएस-1
अमृत नगर-1
कलाल कॉलोनी-4
गोलनाड़ी-1
कागा कागड़ी-5
भायो की पोल-1
सिटी पुलिस नाइयों का चौक-4
आर्यनगर मधुबन-1
उम्मेद हेरिटेज-1
सरदारपुरा, प्रथम बी रोड-5
कमला नेहरू नगर-2
सरदारपुरा सी रोड-1
सुभाष चौक , सूरसागर विभिन्न क्षेत्र-4
मसूरिया-1
पारसला-1
बलदेव नगर-1
प्रतापनगर-1
-------
60 हुए डिस्चार्ज
एम्स, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व होम आइसोलेशन से शुक्रवार को 60 मरीज डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज होने वाले बावड़ी, कलाल कॉलोनी, प्रतापनगर, पांचवीं रोड, बासनी द्वितीय फेस, भैरूजी की गली, सोनारों का बास, बेलदारों का बास, नयापुरा, मोचियों की घाटी, राम मोहल्ला रोड, शास्त्रीनगर, बड़लों का चौक, भदवासिया, शांति नगर, चौहाबो, सुथारों का बास, खोखरिया बेरा और लक्ष्मीनगर के रहने वाले हैं।
--------
कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-354
पॉजिटिव से नेगेटिव-1934
डिस्चार्ज-1933
कुल मौतें-34
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ncrq4H
0 comments:
Post a Comment