जोधपुर. पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन प्रदेश के सभी स्मारक संग्रहालय भले ही पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हो लेकिन मुख्यमंत्री के गृहनगर के संग्रहालयों को पिछले 11 दिनों में एक भी दर्शक नहीं मिल सका है। इसका प्रमुख कारण दोनों प्रमुख संग्रहालय दरअसल उद्यानों के भीतर स्थित है और उद्यान के प्रवेश द्वार राज्य सरकार के आदेश से ही बंद है। ऐसे में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग जोधपुर वृत्त के अधीक्षक बीएल मौर्य ने उम्मेद उद्यान और मंडोर उद्यान के मुख्य प्रवेश द्वार खोलने के आदेश जारी करने लिए जिला कलक्टर, नगर निगम व सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है। अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि उद्यानों के प्रवेश द्वार बंद होने से पर्यटक नहीं पहुंचने से संग्रहालय वीरान पड़े है। दूसरी ओर जयपुर में बैठे विभाग के अधिकारियों की ओर से रोजाना जोधपुर में दर्शक संख्या रिपोर्ट मांगने पर निल संख्या बताकर भेजी जा रही है। माचिया जैविक उद्यान में भी दर्शकों का टोटा सरकार को सर्वाधिक राजस्व देने वाला कायलाना रोड स्थित माचिया जैविक उद्यान के प्रवेश द्वार करीब ढाई माह बाद 1 जून से पुन: दर्शकों को खोल देने के बाद प्रतिदिन औसतन 15 से भी कम दर्शक पहुंच रहे है। उद्यान में भी पिछले 11 दिनों में केवल 146 लोग ही पहुंचे जिनमें भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने के कारण सर्वाधिक 68 दर्शक संख्या रही।
ढाई महीनों से वीरान पड़ा है रावण का ससुराल
जोधपुर. रावण के ससुराल और मंदोदरी के पीहर कहे जाने वाला जोधपुर का ऐतिहासिक मण्डोर का उद्यान लॉकडाउन के कारण पिछले करीब ढाई माह से वीरान पड़ा है। मण्डोर उद्यान का महत्व केवल पयर्टन स्थल तक ही सीमित नही है, अपितु यह स्थल मारवाड़ की संस्कृति और लाखों लोगों की आस्था से भी जुड़ा है। देश दुनिया में अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध मंडोर उद्यान की आभा देखने देशी-विदेशी सैलानी आते रहे है लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उद्यान में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह बंद है। हालांकि मंडोर के राजकीय संग्रहालय को राज्य सरकार ने खोलने के आदेश दे दिए है लेकिन उद्यान बंद होने के कारण दर्शक पहुंच नहीं पा रहे है। मंडोर के देवलों के आसपास बॉलीवुड, टॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। करीब तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकार जैकी चैन की हॉलीवुड फिल्म 'कुंग फू योगाÓ में बॉलीवुड के प्रमुख कलाकारों पर फरहा खान के नृत्य निर्देशन में एक गीत भी फिल्माया जा चुका है। इसके अलावा सलमान की फिल्म हम साथ साथ है का शीर्षक गीत, अभिनेत्री कंगना रनौत की 'मणिकर्णिकाÓ द क्वीन ऑफ झांसी के महत्वपूर्ण सीन भी मंडोर उद्यान में फिल्माएं जा चुके है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YmevlY
0 comments:
Post a Comment