मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिवस पर जोधपुरवासियों ने दिखाया सेवाभाव, यहां हुए आयोजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मसूरिया स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया गया। कांग्रेस नेता कन्हैयालाल पारीक, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नी देवी गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, गोविन्द सोलंकी मौजूद थे।

भोजनशाला शुरू
-राज गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन तथा देहात जिला कांग्रेस महासचिव डॉ. राजूराम चौधरी ने बताया कि श्यामनगर गली नं. 5 में भोजनशाला शुरू की गई। राज हॉस्पिटल के डायरेक्टर राकेश चौधरी ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जरुरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
-श्री नारायण सेवा समिति मंडोर की ओर से आर्य समाज पाणिनी नगर में 111 परिवारों को राशन किट वितरण किए गए। मुकेशराज गहलोत के निर्देशन में कैलाशचंद्र आर्य, नरेन्द्र आर्य, सोहनसिंह गहलोत, बलवीर भाटी ने सहयोग किया।
-सूखी सामग्री पैकेट तैयार कर निर्धन लोगों को वितरण किया गया। राजेश रामदेव ने बताया कि प्रशासन, मित्र समूह और भामाशाह के माध्यम से खाने के पैकेट एवं सूखी सामग्री का वितरण कर रहे हैं।

लिया कोरोना को हराने का संकल्प
-अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन कोरोना को हराने का संकल्प लेकर मनाया। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि इस मौके सतीश दवे, संजय शर्मा, उत्तम मेहता, सतीश राजपुरोहित सहित कई जने उपस्थित थे।

अस्पताल को किया सेनेटाइज
कायस्थ महासभा व चौपासनी हाउसिंग बोर्ड वार्ड संख्या 18 के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त तत्वावधान में जन्मदिन मनाया। इसके तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सैटेलाइट हॉस्पिटल को सेनेटाइज किया गया।

नांदड़ी में लगाए 51 परिंडे
लॉक डाउन के चलते घर-घर परिंडा अभियान के तहत नांदड़ी गांव व आस-पास के क्षेत्र में 51 परिंडे लगाए गए। लाल बूंद रक्षक संस्थान के प्रदेश महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए।

40 ने किया रक्तदान
धुंधाड़ा. पंचायत समिति लूणी क्षेत्र के पाल में मुख्यमत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

गौवंश के लिए बनाई 11 क्विंटल लापसी
धुंधाड़ा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्म दिन गौशाला में गौवंश के बीच मनाया। नारनाड़ी स्थित गौशाला में 11 क्विंटल लापसी बनाकर गायों को परोसी गई।

सीएम के जन्मदिन पर रसद सामग्री का वितरण
मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर रविवार को गरीब मजदूर परिवारों को रसद सामग्री वितरित की गई। एमआइए के पूर्व अध्यक्ष सुनिल परिहार ने बताया कि इस अवसर पर 1500 सूखा रसद व 4 हजार भोजन पैकेट्स गरीब मजदूर परिवारों को वितरित किया गया।

मुख्यमंत्री सहायता कोष में दो लाख का चेक भेंट
माइंस विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर 2 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेंट किए गए। समिति अध्यक्ष पन्नालाल कच्छवाह ने बताया कि चेक जिला कलक्टर को सौंपा गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b4552K
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment