बेटियां पिता के साथ करती थी ऐसी घिनौनी हरकत, फिर पिता ने भी किया कुछ ऐसा कि...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। पिता की संपत्ति पर कब्जे के लिए बेटे तो लड़ते देखे जाते हैं लेकिन जोधपुर में तो बेटियों ने भी सारी हदें पार कर डाली। बेटियों से परेशान होकर आरिखकार एक वृद्ध पिता ने अपनी जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने तीन बेटियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। मामला बासनी क्षेत्र के संगरिया रोड स्थित अमरावती नगर का है। यहां गुरुवार सुबह घर में वृद्ध बीरबलराम विश्नोई का शव फंदे पर लटका मिला। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक बेटियों व दो दामाद से परेशान था। वृद्ध के पास मिले सुसाइड नोट में यह उल्लेख देखकर पुलिस भी चौंक गई।

बीरबल लोहावट की मूलराज नगर का रहने वाला था और खेतीबाड़ी करता था। बाद में उसने शहर में मकान बना लिया और यहीं रहने लगा। परिवार में पत्नी दो बेटे व पांच बेटियां हैं। बड़ा बेटा श्रवण गांव में ही खेतीबाड़ी करता करता है। पांच में से दो बेटियां अपने ससुराल में है और तीन मां-बाप के यहां रह रही है।

श्रवण का कहना है कि उसकी बहन राजेश्वरी व पति अशोक कुमार से बीरबल का आए दिन झगड़ा होता था। दो अन्य बहने पुष्पा व कमला भी मकान पर कब्जा करना चाहती थी। ये सब मिलकर बीरबल को धमकाते थे। गत 12 मई को बीरबल से पुत्री राजेश्वरी, पुष्पा व कमला और दामाद अशोक ने मारपीट की थी।

बेटियों से प्रताड़ित होकर पिता के जान देने का जोधपुर में यह संभवत: पहला मामला है। पुलिस जांच कर रही है।
प्रफुल्ल कुमार, पुलिस कमिश्नर, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/368EVeg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment