लॉक डाउन में आर्थिक तंगी से परेशान युवक फंदे पर लटका, सहरी के लिए पत्नी उठी शव देख चिल्लाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. करवड़ थानान्तर्गत ऊजलिया गांव में लॉक डाउन की वजह से डेढ़ माह से कमठा मजदूरी न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी शनिवार तड़के चार बजे सहरी के लिए उठी तो पति को फंदे पर लटका पाया। कोविड-19 की आशंका के चलते नमूना लेकर शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

उप निरीक्षक गणपत जोशी के अनुसार भवाद के पास ऊजलिया गांव निवासी निसार खान (30) पुत्र सलमान मोयला ने आत्महत्या की है। रोजा होने की वजह से सहरी के लिए पत्नी सुबह चार बजे उठी तो पति निसार को कमरे में पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से लटका पाया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। एसआई जोशी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई सत्तार खान की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया। उसने पुलिस को बताया कि निसार खान कमठा मजदूरी करता था। वह आर्थिक तंगी की वजह से परेशान था। संभवत: इसी के चलते उसने जान दी है।

कोरोना जांच रिपोर्ट के बाद होगा पोस्टमार्टम
चिकित्सकों ने कोरोना वायरस संक्रमित होने के संदेह में शव को मोर्चरी में रखवा दिया और कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लिए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही संभवत: रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

गांव से जोधपुर लौट रहे बैंक मैंनेजर की कार पर हमला
डांगियावास थानान्तर्गत बुधनगर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार देर रात कार में सवार दो युवकों ने बैंक मैनेजर की कार को ओवरटेक कर रोका और सरिए व बैसबॉल बैट से हमला कर कांच व लाइटें तोड़ डाली। पुलिस के अनुसार मूलत: जालेली नायला हाल बनाड़ रोड पर धापी मार्बल के पास निवासी ओमप्रकाश पुत्र पीथाराम पाल लिंक रोड पर बैंक ऑफ बड़ोदा में रीजनल मैनेजर है। वह शुक्रवार को गांव गए थे। जोधपुर में पत्नी की तबीयत ठीक न होने से वो रात को कार से बनाड़ रोड लौटने के लिए गांव से रवाना हुए।

बुधनगर रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने ओवरटेक कर बैंक मैनेजर की कार रुकवाई। कार से सरिया व बैसबॉल बैट लेकर दो युवक बाहर निकले और बैंक मैनेजर की कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कार के सारे शीशे व लाइटें तोड़ डाली। फिर दोनों युवक अपनी कार में बैठकर भाग निकले। अचानक वारदात से घबराए बैंक मैनेजर ने परिचित को फोन कर जानकारी दी और फिर डांगियावास थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। हमले का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि बैंक मंैनेजर की कार से कट लगने की वजह से युवकों ने हमला किया होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2STxkuZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment