जोधपुर। जोधपुर जिले में सदर बाजार थाना अंतर्गत नई सड़क क्षेत्र में गुरुवार को दादी की मृत्यु के कुछ देर बाद कोरोना संक्रमित पोते ने पहली मंजिल पर बने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। मृत्यु के बाद उसके सैंपल की जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग के अनुसार नई सड़क पर मरुधर होटल के पीछे नियाज धोबी की पोल के सामने निवासी मोहम्मद फैसल 22, पुत्र मोहम्मद यूनुस ने सुबह पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे की हुक पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी दादी कुलसुम का अलसुबह ही निधन हुआ था। चिकित्सा विभाग ने दादी के शव की जांच की थी। साथ ही परिजनों की भी स्क्रीनिंग की थी। इसके बाद शमशान में शव सुपुर्द ए खाक कर परिजन घर लौटे। उसके बाद मोहम्मद फैसल पहली मंजिल पर कमरे में चला गया और फंदा लगाकर जान दे दी।
देखते ही उड़े होश
फैसल के नीचे नहीं आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो उसको फंदे पर लटका पाया। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। कोरोना पॉजिटिव का संदिग्ध मान जिला प्रशासन ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। मृत्यु के बाद कोविड-19 जांच के लिए नमूने लिए गए। जिसकी शाम को आई रिपोर्ट में फैसल के कोरोना संक्रमित होने का पता लगा। अब जिला प्रशासन की ओर से आज शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :— कोरोना होने का संदेश, तीसरी मंजिल से कूदा
वहीं दूसरी ओर कोटा में बहन के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वयं के भी संक्रमित होने की आशंका से एक व्यक्ति ने गुरुवार को घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि मौखापाड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति इंदिरा मार्केट में रहने वाली बहन को कोरोना होने की बात से परेशान था। उसकी बहन का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसे यह भय सताने लगा कि उसे भी कोरोना हो गया है। इसके चलते हुए वह अवसाद में आ गया और घर की तीसरी मंजिल पर जाकर छत से छलांग लगा दी है। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस ने उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WG6SpP
0 comments:
Post a Comment