शास्त्री नगर सर्किल स्थित दुकान में आग भभकने से मचा हड़कंप, लपटें देख फैला खौफ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. शास्त्री सर्किल के पास स्थित फास्ट फूड रेस्टोरेंट में गैस सिलेण्डर की पाइप लीकेज होने से शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। फर्नीचर, काउंटर व फ्रीज जलकर खाक हो गए। निगम की दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के अनुसार सर्किल के पास रोल ए रैप नामक फास्ट फूड रेस्टोरेंट है, जहां शटर के पास ही रखे गैस के सिलेण्डर की पाइप दोपहर में लीकेज हो गई और आग लगने लगी।

पूरा सिलेण्डर चपेट में आ गया। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि रेस्टोरेंट के भूतल पर सारा फर्नीचर, काउंटर, फ्रीज व अन्य सामान चपेट में आ गए। इससे आग और तेज हो गई। लपटें दुकान के बाहर तक निकलने लगी। आस-पास के दुकानदारों में एकबारगी खौफ व्याप्त हो गया। गनीमत रही कि दोपहर में गर्मी होने से आमजन नहीं थे।

नजदीक स्थित अग्निशमन केन्द्र से दो दमकलों के साथ सहायक अग्निशमन अधिकारी हेमराज व लोकेश मौके पर पहुंचे। बाद में मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी आए और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।रेस्टोरेंट में भूतल से गैस से भरे दो, पिछले हिस्से से तीन और अण्डरग्राउण्ड में रखे दो सिलेण्डर बाहर निकाले गए। इनमें से तीन घरेलू गैस सिलेण्डर भी शामिल थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cgtWBc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment