अमित दवे/जोधपुर. प्रदेश में कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री पर दो प्रतिशत किसान कल्याण कर की घोषणा के विरोध में सभी कृषि उपज मंडियां व जीरा मंडी बंद हैं। इससे यहां का जीरा, इसब, सौंफ व अन्य उपज पड़ौसी राज्यों की मंडियों में बिकने के लिए जा रही है। सोमवार को गुजरात की ऊंझा मंडी में जबरदस्त व्यापार हुआ और जीरा, इसब व सौंफ की हजारों बोरियां बिकी। जीरा मंडी अध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा ने बताया कि सरकार को तुरन्त यह कर वापस लेना चाहिए, नहीं तो यहां का व्यापार चौपट होगा व लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
पड़ोसी राज्यों में लगने वाले मंडी टेक्स व सेस की सूची
क्रस. -- राजस्थान -- हरियाणा -- गुजरात -- मध्यप्रदेश -- उत्तर प्रदेश
जिंस- मंडी शु/किसान कर - मंडी शु/किसान कर- मंडी शु/किसान कर - मंडी शुल्क/ सेस- मंडी शुल्क/सेस
ज्वार-बाजरा- 0.50 प्रति/2 प्रति-- 01 प्रति/00-- 0.50 प्रति/00-- 1.50 प्रति/0.2 प्रति-- 2 प्रति/0.50 प्रति
जीरा-इसबगोल-0.50 प्रति/2 प्रति-- 00/00-- 0.50 प्रति/00-- 1.50 प्रति/0.2 प्रति--1 प्रति/0.50प्रति
मूंग-मोठ, दलहन- 1.60 प्रति/2 प्रति-- 1प्रति/00-- 0.50 प्रति/00-- 1.50 प्रति/0.2 प्रति-- 2प्रति/0.50 प्रति
तिल रायडा तिलहन--1 प्रति/2प्रति-- 1 प्रति/00-- 0.50 प्रति/00-- 1.50प्रति/0.2 प्रति-- 2 प्रति/ 0.50 प्रति
मिर्ची धनिया--- 1.60प्रति/2 प्रति-- 00/00-- 0.50प्रति/00--- 1.50प्रति/00-- 0.50प्रति/00
घी-शक्कर--- 1.60प्रति/2 प्रति-- 1 प्रति/00-- 00/00-- 00/00-- 00/00
(मंडी शु को मंडी शुल्क पढ़ा जाए, प्रति को प्रतिशत पढ़ा जाए)
- दिल्ली में उपरोक्त जिंसों में किसी पर मंडी शुल्क या सेस नहीं लग रहा है।
- पंजाब व हरियाणा में गेहू पर मंडी टेक्स व सेस की दर ज्यादा है। राजस्थान से दर अधिक होने के कारण वहां भारतीय खाद्य निगम से गेहूं तुलवाया जाना है।
यों समझे प्रति क्विं जीरे की कीमत (रुपए में )
राज्य--- भाव--- आढत-- मंडी टेक्स---जीएसटी--- किसान कल्याण-- कुल कीमत रुपए में
राजस्थान---- 11000 -- 110-- 55--- 569----------220 --- 11954
गुजरात---- 11000 -- 150-- 55--- 560----------00 --- 11765
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AcX66L
0 comments:
Post a Comment