पुलिस ने निभाया डॉक्टर का फर्ज! कार खराब हुई तो पुलिस ने कनात लगवा करवाया प्रसव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। अपने डंडोें से कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों की हमेशा खिंचाई करने वाली पुलिस ने अपनी ड्यटी के अलावा डॉक्टर का फर्ज भी निभाकर एक मिसाल पेश की है। लॉकडाउन में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान सोमवार शाम आखलिया चौराहे पर कार के खराब होने पर पुलिस ने महिला सिपाहियों की मदद से कार में ही प्रसव करवाया। नागाणा निवासी गर्भवती नैंनू कंवर को परिजन कल्याणपुर के अस्पताल लाए, जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

दर्द से कराहने लगी महिला
परिजन कार में जोधपुर आ रहे थे। देर शाम आखलिया चौराहा पर कार बंद हो गई। कार में प्रसव पीड़ा शुरू होने से महिला दर्द से कराह रही थी। डीसीपी पश्चिम प्रीति चंद्रा ने नाकों पर मौजूद महिला सिपाहियों को मदद के लिए बुलाया। कार के चारों तरफ कनात खड़ी कर दी गई।डऊकिया अस्पताल में फोन से सूचित कर थानाधिकारी सोमकरण अस्पताल गए और एंबुलेंस और चिकित्सा कर्मियों को लेकर चंद मिनटों में मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया।


ये भी पढ़ें :— फिर नहीं पहुंची एंबुलेंस, रोगी को ठेले पर लेकर दौड़े लेकिन हो गई मौत
कोटा के कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र रामपुरा में एक बार फिर एंबुलेंस नहीं मिलने से परिजन अपने मरीज की जान बचाने के लिए फिर ठेले पर लेकर दौड़े, लेकिन उसे बचा नहीं सके। रामपुरा फतेहगढ़ी निवासी दामोदर मीणा ने बताया कि उसके भाई क्षेत्रपाल मीणा 45 रविवार रात 8 बजे घर पर खाना खाने के बाद अचेत हो गए। पड़ोसी ने 108 एंबुलेंस व 100 नंबर पर डायल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो पास ही ठेला खड़ा था। हमने पड़ोसी की मदद से अचेत क्षेत्रपाल को ठेले पर लिटाया और उसे लेकर रामपुरा जिला अस्पताल के लिए दौड़े वहां चिकित्सकों ने उसे एमबीएस अस्पताल ले जाने को कहा। जिला अस्पताल में भी मरीज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। बाद में एक परिचित की कार मंगवाई। जिससे क्षेत्रपाल को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ld9Fl3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment