जोधपुर की 'क्लोज केस' में रिकवरी दर देश-दुनिया के औसत से अच्छी, 97 प्रतिशत मरीज हुए रिकवर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. कोविड-19 संक्रमण दौर में ऐसे केस जो या तो ठीक हो गए या मृत्यु हो गई उनको क्लोज केस में रखा जाता है। जोधपुर में ऐसे 500 से ज्यादा केस अब तक इस श्रेणी में रखे गए हैं। खास बात यह है कि क्लोज केस अध्ययन में जोधपुर में रिकवरी दर दुनिया व भारत में अब तक हुए रिकवरी के औसत में काफी बेहतर है।

क्लोज केस व रिकवरी की स्थिति
- 83.11 प्रतिशत दुनिया का औसत
- 90.6 प्रतिशत भारत का औसत
- 95.37 प्रतिशत राजस्थान का औसत
- 96.8 प्रतिशत जोधपुर का औसत
(यह 11 मई के क्लोज केस आंकड़ों के आधार पर)

क्लोज केस का आंकलन
ऐसे केस जो संक्रमण से मुक्त हो गए हों, उनमें रिकवरी व जिनकी मृत्यु हो गई हो दोनों को जोड़ा जाता है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि कुल संक्रमित मरीजों में से अभी जितने एक्टिव केस है उनके अलावा मामलों को क्लोज केस मान लिया जाता है। मृत्यु दर कम इसलिए रिकवरी रेट अच्छी मृत्यु दर जोधपुर में राजस्थान व भारत की दर से काफी कम है। इसलिए रिकवरी रेट भी यहां अच्छी है। क्लोज केस में जोधपुर की मृत्यु दर 3.17 प्रतिशत है। जो कि राजस्थान के औसत 4.63, भारत के औसत 9.40 से अच्छी स्थिति में है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bu6b86
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment