आज से 5 दिनों तक आंधी, बादल और वज्रपात का मौसम, हवा की दिशा बदलने से आने लगी नमी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश में शनिवार से मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और अन्य मौसमी तंत्र एक साथ सक्रिय होने से चक्रवाती परिसंचारी तंत्र बन गया है। हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी से दक्षिणी-पश्चिमी होने से अरब सागर से नमी भी आ रही है। इसके कारण अगले पांच दिनों तक आंधी, बादल और वज्रपात का मौसम रहेगा। शनिवार और रविवार को मौसमी तीव्रता अधिक रहेगी। इस कारण हल्की से मध्यम बरसात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। नमी के कारण उमस भरा मौसम भी रहेगा।

रात का पारा 30 व दिन का 45 डिग्री के नीचे आया
मारवाड़ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को तेज धूल भरी हवा बहने से रात का तापमान जहां 30 डिग्री और दिन का 45 डिग्री से नीचे आ गया। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 29.3 व अधिकतम 40.1 डिग्री रहा। फलोदी में पारा 44.2 डिग्री मापा गया। हवा में आद्र्रता अधिक होने के कारण दिनभर उमस भरी तपिश बनी रही। ऊंचाई पर बादल होने के कारण धूप छनकर आ रही थी। शाम ढलने के बाद भी गर्मी ने हलकान किए रखा।

मौसम में यह हुआ बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ के कारण सतह से 3 से 8 किलोमीटर ऊपर हवाओं का एक ट्रफ बना हुआ है वहीं नीचे पूर्वी हवाएं भी चल रही है। दोनों के मिलने से वज्रपात पैदा होगा। बादलों की गर्जना के साथ छींटे पडऩे के साथ तेज हवा चलेगी। कुछ स्थानों पर आंधी आ सकती है। उधर ओमान व यमन के पास अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

मानसून कहां
दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी रफ्तार से केरल तट की तरफ बढ़ रहा है। वह अभी श्रीलंका के दक्षिणी भाग और अंडमान-निकोबार में है। एक जून तक केरल पहुंचने की संभावना है। जोधपुर में जुलाई के प्रथम बसप्ताह में आएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TRZ17H
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment