राजस्थान में भीषण गर्मी, फलोदी में पारा 44 डिग्री के करीब

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मई की शुरुआत के साथ ही समूचा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में पारा 43.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। चूरू 44.5 डिग्री पर तपा। आग उगलती गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। ऐसा लग रहा था मानो आग बरस रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ही ऐसा मौसम बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार से बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर छींटे गिर सकते हैं। अगला सप्ताह बादलों के मौसम के कारण पारा काबू में रहने की उम्मीद है।

सूर्यनगरी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। सूरज के क्षितिज पर चढऩे के साथ ही गर्मी ने अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया। दो तीन घण्टे बाद ही आसमान से गर्मी कहर बरपाने लगी। सुबह दस बजे के बाद धूप में क्षण भर के लिए खड़ा होना कठिन हो गया। दोपहर में पारा 42.3 डिग्री पर पहुंचा। शाम छह बजे तक तेज गर्मी रही। जिले के ग्रामीण हिस्से भी तीखी गर्मी की चपेट में रहे। फलोदी में रात का तापमान 28.4 व दिन का 43.6 डिग्री मापा गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26 व अधिकतम 43 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 30.5 और दिन का 42.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WxdNBF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment