एक हजार किलो डोडा पोस्त व अफीम का 41 किलो दूध सहित दो ट्रक जब्त, चार गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो ने अजमेर के गीगल टोल प्लाजा पर दो और बड़ी कार्रवाइयां कर अलग-अलग ट्रकों से 1074 किलो डोडा पोस्त व अफीम का 41 किलो दूध जब्त कर चार जनों को गिरफ्तार किया। गत चार दिन में एनसीबी की यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। सूत्रों के अनुसार मादक पदार्थ की बड़ी खेप आने की सूचना पर एनसीबी की अलग-अलग टीमें पिछले कई दिनों से अजमेर व ब्यावर के आस-पास सर्च कर रही हैं।

इसी बीच, गीगल टोल प्लाजा पर ब्यूरो की अजमेर सब जोन टीम ने संदिग्ध नजर आए एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में माल के बीच छुपाकर लाया जा रहा अफीम का 41 किलो दूध जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ट्रक में सवार भोजासर निवासी सुनील कुमार पुत्र हरिराम बिश्नोई व मालाराम पुत्र रूपाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, ब्यूरो ने उसी टोल नाके पर एक और ट्रक को रोका। ट्रक की बॉडी में भरे माल के बीच तलाशी लेकर बोरों में भरा 1074 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। इस मामले में फलोदी के हनुमान नगर निवासी शंकरलाल पुत्र बलवंताराम बिश्नोई व फलोदी में ही धतरवालों का गांव निवासी अजयपाल पुत्र गोपालराम को गिरफ्तार किया गया।
प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी अलग-अलग दो ट्रकों में यह मादक पदार्थ झारखण्ड से लेकर जोधपुर आ रहे थे। गौरतलब है कि गत 19 व 20 मई को एनसीबी ने गीगल टोल नाका व ब्यावर के पिपलाज टोल नाके पर अलग-अलग दो ट्रकों से अफीम का 99.5 किलो दूध जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया था।

ट्रक से 251 किलो डोडा पोस्त व अफीम का छह किलो दूध जब्त
करवड़ थाना पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान शुक्रवार शाम एक ट्रक से 251 किलो डोडा पोस्त व अफीम का छह किलो दूध जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र दिवाकर के अनुसार करवड़ थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध नजर आए एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर केबिन के पीछे एक बॉक्स बना दिखाई दिया। संदेह होने पर बॉक्स को खोलकर जांच की गई तो उसमें डोडा पोस्त के बोरे नजर आए। साथ ही प्लास्टिक पैकिंग में अफीम का दूध भी मिला। बोरों में भरा 251 किलो डोडा पोस्त व अफीम का छह किलो दूध जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालक बिसलपुर निवासी प्रदीप पुत्र भंवरलाल जाट को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह यह मादक पदार्थ चित्तौडगढ़़ से लाया था और नागौर की तरफ ले जा रहा था।

गुटखे के नौ हजार पाउच व सिगेरट के 290 पैकेट जब्त
देवनगर थाना पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-8 में मकान के बाहर से गुटखा व पान मसाला के नौ हजार पाउच व सिगरेट के 290 पैकेट जब्त कर एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार चौहाबो में सेक्टर 8 निवासी जयेश सिंधी अपने मकान के बाहर गुटखा व सिगरेट बेचने की कोशिश में था। पुलिस ने वहां दबिश देकर विभिन्न प्रकार के गुटखे व पान मसाला के नौ हजार पाउच व अलग-अलग तरह की सिगरेट के 290 पैकेट जब्त कर एफआइआर दर्ज की। चौहाबो ं सेक्टर 8 निवासी जयेश कुमार पुत्र मुरलीधर सिंधी को गिरफ्तार किया गया।

लॉकडाउन में बेंच रहे थे पान मसाला, 5 डीलर्स पर कार्रवाई
लॉकडाउन होने के बावजूद पान मसाला बेचने वाले डीलर्स पर कार्रवाई की गई। राज्य कर विभाग की ओर से जोधपुर, बालोतरा व जैसलमेर के 5 मसाला डीलर्स पर कार्रवाई की गई। विभाग के एडिशनल कमिश्नर एनएस पुरोहित ने बताया कि विभाग के प्रधान आयुक्त डॉ प्रीतम बी यशंवत के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। विभाग की एंटी इवेजन शाखा ओर से गठित 18 अधिकारियों की टीम ने जोधपुर, बालोतरा व जैसलमेर के 5 डीलर्स पर लॉकडाउन में पान मसाला बेचने पर कार्रवाई की। डीलर्स के 10 ठिकानों पर की गई कार्रवाई में कुल 86 लाख रुपए टेक्स और पेनल्टी वसूली गई। विभाग को लंबे समय से इन डीलर्स के द्वारा प्रतिबंधित माल पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के लॉकडाउन होने के बावजूद बेचने की शिकायतें मिल रही थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tumwn5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment