गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. पिछले तीन चार दिन से राजस्थान सहित देश के उत्तरी हिस्से चल रही तेज धूल भरी हवा और अंधड़ से पाकिस्तान में स्थित टिड्डी भारत में घुस गई। पंजाब के जिलों के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर में टिड्डी आई, जिससे टिड्डी चेतावनी संगठन की टीम ने मौके पर नियंत्रित किया। पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान और उससे सटे ईरान में भयंकर टिड्डी दल है। इस बार पिछले साल की तुलना में 2 से 3 गुणा टिड्डी हमले की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 के प्रकोप के साथ इस साल फसलें बचाना चुनौती होगी। ऐसे में टिड्डी पर कॉम्बेक्ट अटैक की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।
पाकिस्तान नहीं रोक पा रहा टिड्डी
भारत में टिड्डी का मुख्य प्रवेश द्वार पाकिस्तान से लगती राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा है। वहां ईरान सहित अन्य खाड़ी देशों से टिड्डी घुस जाती है और फिर भारत की ओर आ जाती है। पाकिस्तान द्वारा टिड्डी नियंत्रण के सार्थक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पिछले साल राजस्थान के आधे से अधिक हिस्से में टिड्डी पहुंच गई लेकिन इसे प्रदेश पार करने से रोक लिया गया था।
अमीर देशों में कोरोना का तांडव, गरीब देशों में टिड्डी का
अमरीका व यूरोपियन देश इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं वहीं पूर्वी अफ्रीका के अधिकांश देश टिड्डी का सामना कर रहे हैं। केन्या, ईथोपिया, दक्षिणी सूड़ान, युगांडा में भयंकर टिड्डी है। वहां अकाल जैसी स्थिति है। इराक, ईरान सहित खाड़ी देशों में भी टिड्डी ने हमला बोल रखा है।
टिड्डी नियंत्रित कर दी
अंधड़ के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से टिड्डी घुस आई थी, जिस पर पेस्टीसाइड स्प्रे कर नियंत्रित कर लिया गया।
- डॉ. केएल गुर्जर, उप निदेशक, टिड्डी चेतावनी संगठन जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yzwmwT
0 comments:
Post a Comment