इस साल छह दिन, जबकि पिछले साल लगातार 14 दिन चली थी लू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भी भीषण गर्मी रही। जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी में पारा 46 डिग्री के पास रहा। जोधपुर में तापमान हालांकि 43 डिग्री के नजदीक पहुंचा लेकिन शहर की हवा में नमी का स्तर 59 तक हो जाने से लू के साथ उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही लोगों की छटपटाने जैसी स्थिति हो गई। ऐसा लग रहा था मानो पारा पैंतालीस डिग्री को पार कर गया है। गुरुवार और शुक्रवार को गर्म हवा के थपेड़े बने रहेंगे। इसके बाद शनिवार और रविवार को आंधी के साथ राहत की बूंदाबांदी होने के आसार है। वैसे इस बार छह दिन लगातार लू चल रही है जबकि पिछले साल 2019 में जोधपुर में लगातार 14 दिन लू चली थी। 28 मई से लेकर 10 जून गर्म हवा के झौंकों ने शहरवासियों को झुलसा दिया था।

मारवाड़ कहां-कितना तापमान
शहर---------न्यूनतम --- अधिकतम -------अधिकतम नमी (प्रतिशत में)

जोधपुर-------30 ---------42.7---------59
जैसलमेर -----27.3 ---------46.1---------68
बाड़मेर ------28 --------- 45.9--------- 71
फलोदी ------31.8 ---------45.8 ---------55

वर्ष 2019 में कब-कब चली लू
स्थान --------- लू के दिन
जोधपुर--------- 28 से 31 मई और 1 से 10 जून
जैसलमेर------- 21 से 31 मई और 1 से 12 जून
बाड़मेर-------- 20 से 26 मई, 29 व 31 मई और 1 से 12 जून
पाली --------- 29 से 30 मई और 2 से 3 जून

डॉक्टर्स की सलाह
- मस्तिष्क को गर्मी से बचाएं। शरीर को भी ठंडा रखें।
- लंबे समय तक लू के संपर्क में नहीं रहें।
- हीट स्ट्रोक से बचने के 12 से 6 बजे तक सीधा धूप में नहीं जाएं।
- नींबू पानी, तरबूज, शर्बत सहित अन्य तरल पर जोर रखें ताकि डीहाइड्रेशन से बचा जा सके
- नायलॉन, पॉलिएस्टर व तंग कपड़ें नहीं पहनें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X8wME8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment