कोरोना से जोधपुर में अब तक 11 मरीजों की मौत, ईरान से लाई गई दो भारतीय महिलाओं की मृत्यु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में कोरोना रोगियों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा। जोधपुर में कोरोना संक्रमण के कारण एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं शनिवार को 614 रोगियों के बाद 18 नए संक्रमित रोगी सामने आए। वहीं जोधपुर में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 632 पर पहुंच गया है। इस दिन अस्पताल से 27 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया है। एमडीएम अस्पताल के अलावा कई रोगी बोरानाडा कोविड सेंटर से भी डिस्चार्ज हुए है।

भीतरी शहर के व्यापारियों की मस्जिद निवासी मनुवर सुल्ताना बीबी (85) की मौत हो गई। इसकी मौत ह्रदय गति रूकने से बीते शनिवार को हो गई थी। मरणोपरांत वृद्धा का कोरोना सैंपल लिया गया। जो रविवार को पॉजिटिव आया। इस वृद्धा को अस्पताल ही मृत अवस्था में लाया गया था। जहां सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद वृद्धा पॉजिटिव निकली।

ईरान से लाई गई दो भारतीय महिलाओं की मौत
वहीं एम्स में भर्ती इरान से लाई गई भारतीय जम्मू एंड कश्मीर उधमपुर निवासी फातिमा बानो (61) की मौत हो गई। इस महिला की हालांकि रिपोर्ट पूर्व में पॉजिटिव से नेगेटिव आई थी। ये जोधपुर के आर्मी सेंटर में रह रही थी। ईरान से एअरलिफ्ट करके जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वॉरेंटाइन कैम्प लाई गई एक और महिला की शाम 6 बजे एम्स जोधपुर में मौत हो गई है। कारगिल निवासी 52 वर्षीय फ ातिमा बानो को शाम को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद शाम 6 बजे उसे एम्स ले जाया गया और उनकी मौत हो गई। फ ातिमा बानो पहले कोरोना पॉजिटिव नहीं आई थी हालांकि मौत के बाद एम्स ने इनका सैंपल लिया है। बता दें कि सुबह जिसकी डेथ हुई उसका नाम भी फ ातिमा बानो था। इस प्रकार एक ही दिन में ईरान से एयरलिफ्ट करके लाए गए दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।

मसूरिया में दो बच्चों व एक वृद्ध पॉजीटिव के बाद सुरक्षा बढ़ाई
मसूरिया यूआइटी कॉलोनी स्थित अलग-अलग मकानों में रहने वाले दो बच्चों व एक वृद्ध के पॉजीटिव आने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बंदोबस्त और कड़े कर दिए गए। मसूरिया में अब तक छह पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार यूआइटी कॉलोनी सेक्टर डी निवासी एक साठ वर्षीय महिला, पड़ोस में रहने वाली नौ वर्षीय बालिका व तीन मकान छोड़कर रहने वाला तेरह वर्षीय बालक कोरोना पॉजीटिव पाया गया। इन तीनों की 24 अप्रेल को सैम्पलिंग की गई थी। तीनों की पॉजीटिव रिपोर्ट मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा, थानाधिकारी सोमकरण व चौहाबो थानाधिकारी गोविंद व्यास पुलिस बल के साथ मसूरिया पहुंचे और फ्लैग मार्च किया। यूआइटी कॉलोनी में सुरक्षा बंदोबस्त भी जांचे। साथ ही क्षेत्रवासियों को घरों से न निकलने के प्रति सतर्क भी किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b5cRJD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment