राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पड़ौसी राज्यों से क्यों है 10 रुपए तक महंगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर राज्य कर यानी वेट (वेल्यू एडेड टैक्स) अधिक होने से पड़ौसी राज्यों से पेट्रोल और डीजल 10 रुपए तक महंगा मिल रहा है, जिसके कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात से आने वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल राजस्थान से बगैर तेल भरे ही निकल जाते हैं। प्रदेश में बड़े कस्टमर्स द्वारा पेट्रोल-डीजल की बिक्री कम होने से सीमावर्ती जिलों के पेट्रोल पंपों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझनूं, अलवर, जालोर, सिरोही व बाड़मेर के किसान भी कृषि में उपयोग में आने वाला डीजल भी अपने-अपने पड़ौसी राज्यों से लाते हैं।

किस राज्य में कितना वेट (प्रतिशत में)

राज्य -------- पेट्रोल--------डीजल
राजस्थान --------38 --------28
पंजाब --------20.11------11.80
हरियाणा--------22.26 -----13.24
गुजरात--------17 --------17
हिमाचल प्रदेश---25--------14
दिल्ली --------30--------30
उत्तरप्रदेश------26.80 ------17.48
उत्तराखण्ड -----25 -------17.48
जम्मू-कश्मीर----24--------16
मध्यप्रदेश ----- 33 --------23
(इसके अलावा सेस सहित अन्य कर अलग है जो विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है।)

पड़ौसी राज्यों से राजस्थान मे इतना महंगा मिल रहा 1 लीटर पेट्रोल-डीजल
ईंधन -------- श्रीगंगानगर -------पंजाब ------- महंगा
पेट्रोल ------- 81.66 -------72.17 -------9.49
डीजल ------- 73.88 -------63.83 -------10.05

ईंधन -------- अलवर -------हरियाणा -------महंगा
पेट्रोल ------- 78.37 -------72.17-------4.45
डीजल ------- 70.83 -------63.83 -------8.18

ईंधन -------- धौलपुर -------उत्तरप्रदेश -------महंगा
पेट्रोल ------- 78.22 -------73.78 ------- 4.44
डीजल ------- 70.69 -------63.69 ------- 7

ईंधन -------- भरतपुर -------मध्यप्रदेश-------महंगा
पेट्रोल ------- 77.55 -------77.58 ------- 0.64
डीजल ------- 70.07 -------68.69 ------- 0.63

ईंधन -------- जयपुर------- दिल्ली -------महंगा
पेट्रोल ------- 77.82 -------71.26 ------- 7.11
डीजल ------- 70.35 -------69.39 ------- 6.56

ईंधन -------- सिरोही ------- गुजरात-------महंगा
पेट्रोल ------- 78.90 -------67.37 -------11.53
डीजल ------- 71.36 -------65.40 -------5.96

बिक्री में भारी गिरावट
‘लॉक डाउन में राज्य सरकार ने दो बार वेट बढ़ा दिया, जिससे प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में भारी गिरावट आई है। पंजाब या गुजरात से चलने वाला ट्रक ड्राईवर सीधा इन राज्यों से भरवाता है और राजस्थान में रुकता नहीं। इससे बड़े कस्टमर खत्म हो गए हैं।’
जितेंद्र शर्मा, जिला सचिव, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36o28JE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment