Jodhpur: 7 किराणा स्टोर पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. विधिक माप विज्ञान और रसद विभाग की ओर से शहर में एमआरपी से अधिक मूल्य पर वस्तुएं बेचने और दुकानों के बाहर मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने पर गुरुवार को 7 किराणा स्टोर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। पिछले दस दिनों से रसद विभाग की टीम डेढ़ लाख रुपए से अधिक जुर्माना लगा चुकी है।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी गणेश योगी ने बताया कि पाल बालाजी रोड स्थित राजेन्द्र मेडिकल स्टोर पर पांच हजार, महादेव किराणा प्रोविजन स्टोर पर 2500, पाल रोड स्थित महावीर डिपार्टमेंटल स्टोर 2500, सांगरिया फांटा स्थित श्री यादे किराणा स्टोर पर 7500, श्री बालाजी किराणा स्टोर पर 2500 और कुड़ी भगतासनी स्थित श्री बालाजी किराणा स्टोर पर 2500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

गौरतलब है कि किराणा, डेयरी सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने, कालाबाजारी करने और एमआरपी से अधिक मूल्य पर वस्तुएं बेचने के विरुद्ध रसद विभाग की ओर से कार्यवाही की जा रही है। आम लोगों की शिकायत पर भी टीम वहां पहुंचकर कार्यवाही करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xj3zqt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment