लॉक डाउन में जेएनवीयू देगा साइकोलॉजिकल काउंसलिंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से शहर के लोगों को मनोवैज्ञानिक सलाह दी जाएगी। पिछले डेढ़ महीने से शहर में लॉक डाउन के चलते लोग घरों में है, जिसके कारण कईयों में मानसिक विकार उत्पन्न हो गए हैं। कुछ तनाव में चल रहे हैं। अस्पताल और मनोचिकित्सको के पास लोग नहीं जा पाने की वजह से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग शुरू करने का निर्णय किया। विश्वविद्यालय के मनोविकार विभाग के 6 शिक्षक व शोधार्थी वॉइस कॉल और व्हाट्सएप पर लोगों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक परामर्श देंगे।

काउंसलिंग के लिए डॉ एलएन बुनकर को 94147 19977 पर, डॉ हेमलता जोशी को 94605 89900 डॉ अर्पिता कक्कड़ को 99832 55605 पर , डॉ विमला वर्मा को 94137 71047 पर, ऋषिराज सिंह को 98298 66787 पर और प्रतिभा सिंह को 97720 48402 पर संपर्क किया जा सकता है। शहरवासी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक परामर्श ले सकते हैं। वे वाटसएप भी कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d4FN5U
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment