जोधपुर. शहर के एक युवा उद्यमी कोरोना महामारी से बचाव के लिए इंटरनेशनल स्टैण्र्ड के पीपीई किट का निर्माण किया है। जो वॉश होने के बाद रियूज भी हो सकता है। इसके उपयोग से संक्रमण का खतरा नहीं के बराबर है। किट बनाने वाले प्रफुल जैन ने बताया कि सभी भामाशाह व समाजसेवी अपने-अपने हिसाब से जरूरतमंदों की सेवा कर रहे है तो उन्होंने भी यह नवाचार करते हुए पीपीई किट तैयार किया है। कई बार किट पहनने के बावजूद संक्रमण हो जाता है। उसके कारण किट का गले से खुला होना या उसके स्टिच के बीच में गेप होना है।
लेकिन उनके बनाए किट में दो स्टिच के मध्य गेप को भी टेपिंग की सहायता से कवर किया गया है। किट की विशेषता यह भी है कि इसको वॉश करने के साथ रियूज भी कर सकते हैं। जबकि बाजार में अधिकांश किट सिंगल यूज के ही होते हैं। तीन प्रकार के किट तैयार किए हैं। इसमें एक चिकित्सक के लिए, दूसरा सर्वे व मरीजों को लाने ले जाने वाले कर्मचारी तथा तीसरा किट पुलिसकर्मी, होमगार्ड व वाहन चालकों के लिए उपयोगी है।
प्रदेश में कोरोना जांच किट की सप्लाई अब जोधपुर से
प्रदेश में अधिक से अधिक कोरोना सैंपल जांच के लिए अब कोरोना जांच किट आपूर्ति का डिपो जोधपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंप्लीमेंटेशन रिसर्च ऑन नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनआइआइआरएनसीडी) में खोला गया है। इसी के साथ भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने एनआइआइआरएनसीडी को कोरोना जांच के लिए भी हरी झंडी दे दी है। संस्थान ने प्राथमिक तौर पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से आए 62 नमूनों की जांच कर उनकी जांच रिपोर्ट भी दे दी है। मेडिकल कॉलेज में नमूने अधिक होने पर अब संस्थान में भेजे जा सकेंगे। अब तक जोधपुर में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज और एम्स जोधपुर में ही कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध थी।
आज से शुरू होगी कोरोना जांच किट की सप्लाई
एनआइआइआरएनसीडी के निदेशक डॉ. जीएस टूटेजा ने बताया कि सोमवार से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कोरोना जांच किट की सप्लाई शुरू होगी। जांच किट की पहली खेप रविवार सुबह संस्थान में पहुंच गई। इसको बीकानेर स्थित एसपी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर स्थित आरएनटी मेडिकल कॉलेज और झालावाड़ स्थित झालावाड़ मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XWf1bA
0 comments:
Post a Comment