जोधपुर।
राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनिल परिहार ने सरकार से उद्योगों को क्रमबद्ध तरीके से चालू करने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोरोना महामारी के दौरान आयोजित लॉकडाउन के बाद उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं व उनके निराकरण के लिए सुझाव आमंत्रित करने के लिए राजीव गांधी सेवा केन्द्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई। परिहार ने लघु एवं मध्यम उद्योगों के इपीएफ व इएसआइ के करोड़ों रुपए के फ ण्ड का वर्तमान समय में उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को भुगतान करने के लिए केन्द्र सरकार से सिफ ारिश करने की मांग की। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के लिए रेलवे द्वारा विशेष रियायती अनुमति पास जारी करवाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री गहलोत ने लॉकडाउन के दौरान किए जा रहे सहयोग व राहत सामग्री के वितरण करने के लिए सभी उद्यमियों को धन्यवाद दिया। बैठक में मौजूद उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा ने बिजली कंपनियों द्वारा उद्योगों से वसूले जाने वाले स्थाइ शुल्क को वास्तविक उपभोग के आधार पर वसूले जाने का आग्रह किया।
--
नई औद्योगिक प्रोत्साहन योजना में उद्योगों को शामिल कर सुविधाएं दी जाए
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी नई औद्योगिक प्रोत्साहन योजना में मौजूदा उद्योगों को सम्मिलित किया जाए। इसके तहत आगामी 6 माह के लिए योजना में प्रदत्त ब्याज अनुदान, श्रमिकों को अनुदान, कृषि मण्डी शुल्क में छूट सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने सोलर ऊर्जा उत्पादकों के समक्ष लॉकडाउन के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
--
इन्होंने भी बताई समस्याएं
बैठक जेआइए के अध्यक्ष अशोक बाहेती, स्टेनलेस स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा, जेपीएनटी के प्रबंध न्यासी जीके गर्ग, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश, बोरानाडा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सुराणा सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी संबंधित उद्योगों की समस्याओं से अवगत कराया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a3nFHH
0 comments:
Post a Comment