सामान्य मृत्यु के मामले में पुलिस अनुमति पर ही जिले से बाहर हो सकेगा अंतिम संस्कार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लॉक डाउन और कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच किसी परिवार में अनहोनी होने पर शोक संतप्त परिवारों की मुश्किल घड़ी में हिन्दू सेवा मंडल संबल बना है। मंडल सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि यदि किसी परिवार में व्यक्ति की सामान्य स्थिति में मृत्यु होने पर मृतक के परिवार के सदस्य को सबसे पहले संबंधित पुलिस थाने में सूचना देनी चाहिए।

मृतक के निवास स्थान से स्वर्गाश्रम तक अधिकतम 20 लोगों को शवयात्रा में जाने की स्वीकृति सोशल डिस्टेंस सहित विभिन्न नियमों की पालना सुनिश्चत करने पर पुलिस विभाग की ओर से दी जाएगी। किसी व्यक्ति की सामान्य स्थिति में मृत्यु होने पर उस व्यक्ति का निवास स्थान जोधपुर से बाहर किसी ग्रामीण क्षेत्र में हैं तो पुलिस प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही शव को बाहर ले जा सकेंगे।

प्रशासन के मापदंड से संक्रमित का अंतिम संस्कार
कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उस व्यक्ति का शव सुरक्षा कारणों से परिजनों को नहीं दिया जाता हैं। संक्रमित शव का अन्तिम संस्कार जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन के मापदंड व नियम के अनुसार ही अन्तिम संस्कार किया जाता हैं। कोरोना वायरस संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर अथवा कोरोना संक्रमण की आशंका होन पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम 0291-2511085 अथवा संबंधित पुलिस थाना अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूप 0291-2650777 अथवा 100 नम्बर पर सूचना करनी चाहिए।

आर्थिक रूप से कमजोर
किसी भी व्यक्ति की सामान्य मृत्यु होने पर यदि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो पुलिस की स्वीकृति प्राप्त होने पर अन्तिम संस्कार सामग्री एवं सिवांची गेट स्थित हिन्दू सेवा मंडल जोधपुर स्वर्गाश्रम में अन्तिम संस्कार करने पर निशुल्क लकडिय़ों की व्यवस्था की गई हैं। उसके लिए 0291-2621540, 9829160919 पर संपर्क कर सकते हैं।

शव सुरक्षित रखने की व्यवस्था
यदि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो गई हैं और किसी भी कारण से अन्तिम संस्कार दूसरे दिन किया जाना है तो उसके लिए रात्री में शव सुरक्षित रखने फ्रीजर भारत सेवा संस्थान पावटा 9314722944 से प्राप्त कर सकते हैं। दशकों से मानव मात्र की सेवा में समर्पित हिन्दू सेवा मंडल जोधपुर के सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि आस पड़ौस में किसी भी व्यक्ति की सामान्य स्थिति मृत्यु होने पर लोकाचार को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 98291 60919 पर संपर्क कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wRLN2C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment