जोधपुर. कोरोना संक्रमण का फैलाव जोधपुर में बढ़ रहा है। वहीं गत मंगलवार को पॉजिटिव निकली दर्पण सिनेमा निवासी महिला (30) की सास (65) भी बुधवार को जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके बाद जोधपुर में पॉजिटिव रोगियों की संख्या का आंकड़ा 31 पहुंच गया है। वहीं इस परिवार में नेगेटिव आए सदस्यों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। ये परिवार आंगणवा में क्वॉरेंटाइन हुआ है। ईरान से एअर लिफ्ट कर लाया गया एक संक्रमित रोगी (41) को भी एमडीएम अस्पताल से केएन टीबी एंड चेस्ट हॉस्पिटल स्थित संक्रामक रोग संस्थान शिफ्ट कर दिया गया। वहीं अब यहां पांच पॉजिटिव से नेगेटिव हो रखे रोगी भर्ती चल रहे हैं। इस रोगी ने एमडीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं की खासी तारीफ की।
ईरान से आए 53 कश्मीर छात्रों को भेजा जाएगा घर
ईरान से एयरलिफ्ट करके जैसलमेर स्थित आर्मी के क्वारेंटाइन कैंप में लाए गए भारतीयों में से अधिकांश कश्मीरी छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। दूसरे बैच में आए सभी 53 कश्मीरी छात्रों को बीस दिन से अधिक क्वारेंटाइन में रहने और जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जैसलमेर जिला प्रशासन के साथ मिलकर कश्मीर भेजने का प्रबंध किया जाएगा। ईरान में फंसे 1036 भारतीयों को एयरलिफ्ट करके पांच बैच में जैसलमेर और जोधपुर स्थित आर्मी के क्वारेंटाइन सेंटर में लाया गया है।
जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी वैलनेस सेंटर में 15 मार्च को 236 भारतीयों को लाया गया था। क्वारेंटाइन के 14 दिन पूरा होने के बाद कुछ बुजुर्ग लोगों में खांसी-बुखार के लक्षण नजर आने पर जांच कराने पर अब तक 15 लोगों में कोरोना वायरस मिला है। 16 मार्च को 53 छात्रों का दूसरा बैच आया। इन सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। 18 मार्च को तीसरे बैच में 195 भारतीय आए। इनमें से दो संक्रमित मिले हैं। कुल मिलाकर जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन मैं क्वारेंटाइन पर रह रहे 484 भारतीयों में से अब तक 17 में कोरोना की पुष्टि हुई है। जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर 25 व 29 मार्च को दो बैच में 552 भारतीय लाए गए थे। एहतियात के तौर पर यहां जल्दी ही लोगों की सैंपलिंग कर जांच की गई जिसमें अब तक 19 जनों में कोरोना मिला है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yGZm5r
0 comments:
Post a Comment