जोधपुर की पुलिस पर मंडराने लगा है कोरोना का खतरा, चौकी का कांस्टेबल संक्रमित होने पर बढऩे लगी है चिंता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. आमजन को बचाने के लिए गत तीन पखवाड़े से जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाली पुलिस के एक कांस्टेबल के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने से पूरे पुलिस बेड़े को चिंता में डाल दिया। अधिकारी व जवानों के हाथ पांव फूल गए। जोधपुर पुलिस में कोरोना वायरस पॉजीटिव का यह पहला मामला है। ऐहतियात के तौर कांस्टेबल की पत्नी, पुत्र व पुत्री को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराकर स्वाब के नमूने लिए गए हैं।

मूलत: नागौर हाल पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर का 42 वर्षीय कांस्टेबल पुलिस स्टेशन उदयमंदिर के अधीन उम्मेद राजकीय स्टेडियम चौकी में पदस्थापित है। बुखार की शिकायत होने पर उसने रविवार को एमडीएम अस्पताल में जांच कराई। संदेह के आधार पर उसके स्वाब के नमूने लेकर कोविड-19 की जांच के लिए भेजे गए। रात दो बजे आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोनापॉजीटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम लाइन स्थित क्वार्टर पहुंची और कांस्टेबल को अस्पताल में क्वारंटाइन कराकर उपचार शुरू कराया। वहीं, उसकी पत्नी, एक पुत्र व पुत्री को भी ऐहतियात के तौर पर क्वारंटाइन सेंटर भेजकर स्वाब के नमूने लिए गए।

क्वार्टर सील, हाईपोक्लोराइड का छिड़काव
कमिश्नरेट में कांस्टेबल के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आते ही न सिर्फ पुलिस स्टेशन व चौकी बल्कि पुलिस लाइन में आवासीय परिसर और पूरे बेड़े में जवानों के एकबारगी हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने क्वार्टर सील कर निगरानी में ले लिया। क्वार्टर, चौकी व थाना परिसर में हाईपोक्लोराइड का छिड़काव कराया गया। प्रशासन की टीम ने आवासीय परिसर में डोर-टू-डोर जाकर सर्वे भी शुरू किया।

18 अधिकारी व जवानों संग की थी ड्यूटी
संक्रमित कांस्टेबल की ड्यूटी स्टेडियम चौकी में है। लॉक डाउन व कफ्र्यू के बाद से उसकी ड्यूटी कोरोना वायरस की दृष्टि से हाई रिस्क वाले क्षेत्र में ही रही। संभवत: इस दौरान वह किसी पॉजीटिव की चपेट में आ गया होगा। उसके साथ न सिर्फ चौकी अपितु थाने के 18 अधिकारी व जवान ड्यूटी कर चुके हैं। पुलिस ने इन सभी के स्वाब के नमूने जांच के लिए भिजवाए हैं। साथ ही उपचार भी शुरू कराया गया।

थानाधिकारी ने की हौंसला अफजाई
कांस्टेबल के संक्रमित होने का पता लगते ही थाने के सारे अधिकारी व जवानों के होश फाख्ता हो गए। विषम परिस्थिति में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के चेहरे पर चिंता के बादल मंडराने लगे। एकबारगी उनके हौंसले पस्त होते नजर आए। यह देख थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने सभी तरह की सावधानी बरतते हुए कत्र्तव्य का निवर्हन करने की अपील की। उन्होंने अन्य अधिकारी व सिपाहियों का उदाहरण देकर हौंसला बढ़ाया।

पुलिस ने लाइन में ऐहतियातन कदम
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) कालूराम रावत का कहना है कि कांस्टेबल के संक्रमित होना चिंतनीय है। इस संबंध में पता लगने पर सुबह ही लाइन के आवासीय परिसर में जाकर सभी जवानों व परिजन से सावधानी बरतने की अपील की गई। सोशल डिस्टेंसिंग रखने, घरों से बाहर न निकलने और मास्क लगाने का आग्रह किया गया। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या होने पर तुरंत अवग कराने की नसीहत दी गई। लाइन में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया गया। हालांकि पूर्व में भी छिड़काव किया जा चुका है। डोर-टू-डोर सर्वे भी कराया जा रहा है।

दस से अधिक पुलिसकर्मी क्वारंटाइन
संक्रमित कांस्टेबल के निकट सम्पर्क में 26 व्यक्ति बताए जाते हैं। इनमें घरवालों के अलावा पुलिस व होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। वहीं, कम सम्पर्क वालों को भी चिह्नित किया गया है। निकट सम्पर्क वालों में शामिल दस से अधिक पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eg9EtT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment