जोधपुर. शहर के बासनी केके कॉलोनी (57) व नागौरी गेट निवासी (27) महिला गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इनके परिजनों को उसी दिन अस्पताल बुलाकर सैंपल ले लिए गए थे। वहीं प्रशासन की मरीज से पूछी गई हिस्ट्री में पता लगा कि बासनी के के नगर निवासी महिला एक निजी अस्पताल और नागौरी गेट निवासी महिला पावटा स्थित सरकारी अस्पताल में जांच के लिए गई थी। वहीं इन संक्रमितों के संपर्क में आए चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। एक अस्पताल में लैब टेक्निशियन के सैंपल भी लिए गए हैं। दूसरी ओर जिन मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, ऐसे मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री जानने में प्रशासन जुटा हुआ है।
हथाइयों व छोटी गलियों पर लोग न बैंठे
जिला कलक्टर ने कहा है कि छोटी-छोटी गलियों, संकरे रास्तों, कॉलोनी के बाहर बेवजह नहीं निकलें। यह प्रवृति सामने आ रही है कि संकरे स्थानों पर चबूतरे अथवा हथाई पर लोक बतियाते और ताश, कैरम व चैस जैसे खेल खेलते नजर आ रहे है। यह समय इन सभी प्रवृतियों से बचाव का है तथा इसकी पालना करें।
स्क्रीनिंग जारी
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने व कांटेटेक्ट ट्रेसिंग के लिए स्वास्थ्य दलों द्वारा डोर टू डोर पहुंच कर स्क्रीनिंग की जा रही है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 56 स्वास्थ्य दलों द्वारा 1285 घरों का सर्वे कर 6962 लोगो की स्क्रीनिंग मे 9 सामान्य सर्दी-जुकाम के मरीज सामने आए, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर निरंतर अवलोकन किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39JjnFr
0 comments:
Post a Comment